उत्तर प्रदेशप्रयागराज

उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक दोषी करार, थोड़ी देर में सजा का ऐलान

प्रयागराज: उमेश पाल अपहरण केस (Umesh Pal kidnapping case) में आज यानि गुरुवार को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा. अतीक को गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया है. वहीं अशरफ को बरेली जेल से लाया गया है. 17 साल पुराने इस केस की सुनवाई पूरी हो चुकी है. आज जज दिनेश चंद्र शुक्ल इस पर फैसला सुनाएंगे.

उमेश पाल बसपा नेता राजू पाल हत्याकांड का प्रमुख गवाह था. राजू की हत्या 25 जनवरी 2005 को हुई थी. इसी बीच, उमेश का अपहरण हो गया. अपहरण की तारिख थी 28 फरवरी 2006. किडनैपिंग का आरोप अतीक अहमद और उनके गुर्गों पर लगा था. हालांकि, उमेश पाल ने इस मामले में एक साल बाद 5 जुलाई 2007 को धूमनगंज थाने में केस दर्ज कराया था. इस दौरान अतीक और उसके गुर्गे धमकियां देते रहे. उमेश ने तब आरोप लगाया था कि अतीक और उसके गुर्गों ने उसकी किडनैपिंग कर बयान अपने पक्ष में करवा लिया था.

LATEST UPDATES

  • इस मामले में कुल 11 आरोपी थी. इनमें से एक अंसार की मौत हो चुकी है. वहीं कोर्ट में आज अतीक, अशरफ और फरहान मौजूद थे. बाकी के सात आरोपी बेल पर हैं.
  • उमेश पाल अपहरण मामले में दो दोषी करार दिए जाने के बाद माफी भाई अतीक अहमद और अशरफ आपस में गले मिल कर रोए. प्रयागराज में सड़क से सियासत तक रौब रखने वाले अतीक अहमद की दोषी करार होते ही आंखें नम हो गईं. यहां बता दें कि गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज के लिए निकलते वक्त अतीक अपनी मूंछों पर ताव देते दिखाई दिया था.
  • उमेश पाल के घर पर मौजूद उनके परिवार वाले अतीक को दोषी करार दिए जाने पर खुश हैं. हालांकि उन्होंने अभी मीडिया से बात नहीं की है. उनका कहना था कि वो सजा के ऐलान के बाद ही कुछ कहेंगे. उनका कहना है कि अतीक अहमद को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए.
  • उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद को दोषी करार दिया गया है.
  • अतीक अहमद के भाई अशरफ को कोर्ट के अंदर ले जाया गया. इस दौरान उमेश पाल अपहरण मामले का आरोपी अशरफ कैमरों को देख हाथ हिलाते हुए दिखाई दिया.
  • एक तरफ जब पुलिस अतीक को लेकर कोर्ट में जा रही थी तब कैंपस के बाहर कुछ वकील जूतों की माला लेकर पहुंचे. उनका कहना था कि उमेश पाल उनका बड़ा भाई था. उन्हें अतीक अहमद ने मार डाला और वो ये जूतों की माला अतीक को पहनाई जाए. ये वकील पाल समाज से संबंध रखते हैं.
  • पुलिस ने पहले जो गाड़ी कोर्ट में भेजी थीं, उनमें अतीक नहीं था. किसी भी तरह की घटना को टालने के लिए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने ऐसा किया. जबकी अतीक अहमद को पुलिस बाद में दूसरी गाड़ी से लेकर पहुंची.
  • नैनी जेल से अतीक को लेकर निकला पुलिस का काफिला कोर्ट पहुंच चुका है. पूरे इलाके को पुलिस ने खाली करवा लिया है.
  • अतीक कोर्ट पहुंचने ही वाला है. ऐसे में हाथों में रस्सी लेकर पुलिसकर्मियों ने कोर्ट के गेट के बाहर मौजूद लोगों की भीड़ को हटा दिया है. गेट पर RAF भी तैनात है.
  • साढ़े 12 बजे अतीक अहमद की कोर्ट में पेशी होनी है. वो चंद मिनटों में कोर्ट पहुंच जाएगा. अतीक का भाई अशरफ और इस मामले में एक और आरोपी फरहान पहले ही कोर्ट पहुंच चुके हैं.
  • अतीक को जैसे ही पुलिस नैनी जेल से प्रयागराज कोर्ट में पेशी के लिए लेकर निकल रही थी तभी सुप्रीम कोर्ट से माफिया को झटका लगा है. अतीक की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. अतीक के वकील ने उसकी जान को खतरा होने की बात करते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की अपील सुप्रीम कोर्ट से की थी. सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा के लिए आदेश जारी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें हाई कोर्ट जाना चाहिए.
  • अतीक अहमद की पेशी के पहले कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है. कैंपस के अंदर अर्धसैनिक बल भी मौजूद है. थोड़ी देर में अतीक कोर्ट पहुंचने वाला है.
  • उमेश पाल अपहरण मामले में पेशी के लिए पुलिस का दस्ता अतीक अहमद को लेकर नैनी जेल से निकल गया है. इस काफिले के साढ़े 12 बजे तक कोर्ट पहुंचने की संभावनाएं हैं. अतीक का भाई अशरफ और इस मामले में एक और आरोपी फरहान पहले ही पुलिस बल के साथ पेशी के लिए निकल चुका है.
  • अशरफ और फरहान को लेकर नैनी जेल से रवाना हुआ पुलिस दस्ता. दोनों को एक वैन में न ले जाकर अलग-अलग गाड़ियों में कोर्ट ले जाया गया है. हालांकि अतीक अहमद की वैन नैनी जेल से बाहर नहीं निकली है, लेकिन साढ़े 12 बजे तक अतीक को कोर्ट लाया जाना है.
  • अतीक के वकील ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो आगे की रणनीति फैसला आने के बाद तैयार करेंगे. उन्होंने बताया कि आज इस मामले में सिर्फ फैसला आएगा. अतीक पर दर्ज मामलों में आजीवन और मृत्युदंड वाला सिर्फ एक ही मामला है. अतीक के वकील का कहना है कि अतीक दोषी पाया जाता है तो फैसले पर सुनवाई होगी.
  • नैनी जेल के सीनियर जेल सुप्रिटेंडेंट शशिकांत सिंह ने TV9 से बातचीत में बताया कि कोर्ट ने उन्हें साढ़े 12 बजे अतीक को पेश करने के लिए कहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस गार्ड की गाड़ियां आते ही वो बंदियों को उन्हें सौंप देंगे.
  • अतीक की पेशी के पहले प्रयागराज जिला अधिवक्ता संघ ने नोटिस जारी किया है कि 28 मार्च को एडीजे (MP/MLA) इलाहाबाद में किसी मुकदमे की पैरवी के लिए उपस्थित न हों. साथ ही ये भी कहा गया है कि जिला न्यायालय के नए भवन में कोई जरूरी काम हो तभी जाएं, जिससे माहौल को सामान्य बनाया रखा जा सके.
  • उमेश पाल अपहरण मामले में थोड़ी देर में सुनवाई होनी है. अतीक अहमद को इस मामले में दोपहर साढ़े 12 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके लिए उसे 12 बजे नैनी जेल से कोर्ट ले जाया जाएगा.
  • किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो इसलिए प्रयागराज पुलिस का भारी दस्ता उमेश पाल के वकील के घर के बाहर भी तैनात है.
  • फैसले के पहले उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत की. जया पाल ने कहा कि अतीक को फांसी की सजा से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए. उन्हें कोर्ट से न्याय की उम्मीद है.
  • अतीक अहमद और अशरफ की सुरक्षा को देखते हुए प्रयागराज कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.
  • उमेश पाल के अपहरण वाले केस में फैसला सुनाने के लिए जज दिनेश चंद्र शुक्ल MP-MLA कोर्ट पहुंच चुके हैं. जज दिनेश चंद्र शुक्ल की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button