उत्तर प्रदेशलखनऊ

PGI: पीजीआई में नर्सिंग ऑफिसर समेत 1397 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में नर्सिंग ऑफिसर समेत दूसरे पदों पर भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान की वेबसाइट www.sgpgims.org.in पर आवेदन से लेकर अन्य सभी जानकारियां उपलब्ध हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 18 जुलाई है।

पीजीआई ने नर्सिंग आफीसर के 1200 पदों समेत 1397 पदों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसमें नर्सिंग के अलावा जूनियर स्टेनोग्राफर के 64, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 32, सीएसएसडी असिस्टेंट के 20, हॉस्पिटल अटेंडेंट के 43, स्टोर कीपर के 22 समेत दूसरे पदों पर भर्ती होनी है।

सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क जीएसटी समेत 1180 और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 708 रुपये है। सभी पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार से होगी। परीक्षा केन्द्र लखनऊ समेत दूसरे शहरों में बनाए जाएंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button