उत्तर प्रदेशलखनऊ

अक्षय तृतीया : सोने की खरीदारी लोगों की जेब पर पड़ी भारी, कारोबारियों ने बताई वजह

लखनऊ। राजधानी में अक्षय तृतीया का दिन सोने की खरीदारी को लेकर बहुत अच्छा नहीं रहा। गौरतलब है कि अक्षय तृतीया के दिन बहुत से लोग नया कार्य शुरू करते हैं, इसे शुभ माना जाता है। इस दिन सोने के आभूषणों को भी खरीदने की परंपरा है, लेकिन इस बार अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी लोगों की जेब पर भारी पड़ी रही है। जिसके अलग- अलग कारण कारोबारी बता रहे हैं।

दरअसल, अक्षय तृतीय के त्योहार पर लोग सोने के आभूषणों की खरीदारी को शुभ मानते हैं। इस वजह से आज के दिन राजधानी के अलग- अलग ज्वैलर्स के यहां सोने के आभूषणों की खरीदारी की विशेष व्यवस्था की गई थी। कुछ जगहों पर अभूषणों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को चांदी के सिक्कों को उपहार के तौर पर दिया गया है।

ज्वैलर्स संदीप अग्रवाल ने बताया कि आज 18 कैरेट सोने का रेट 47 हजार रहा है। जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। सोने का भाव अधिक होने के कारण हर साल की अपेक्षा इस बार अक्षय तृतीया पर बिक्री पहले की अपेक्षा कम हुई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कम बिक्री की एक वजह आज के दिन ईद का त्योहार होना भी हो सकता है। जिसकी वजह से बहुत से लोग व्यस्त रहे हों।

ज्वैलर्स राजेश सोनी ने बताया कि इस बार सोने का भाव आसमान छू रहा है। 24 कैरेट सोने का भाव 60 हजार प्रति ग्राम के पार रहा है। इस कारण अक्षय तृतीया पर पिछली बार की अपेक्षा इस बार कम संख्या में लोगों ने खरीदारी की है।

दान का है विशेष महत्व

इस बार अक्षय तृतीया और ईद का त्योहार एक साथ पड़ा है। अक्षय तृतीया को परशुराम जन्मोत्सव भी मनाया जा रहा है। यानी की एक साथ तीन पर्व मनाये जा रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों के अंदर खास तरह का उल्लास देखा जा रहा है। अमृत विचार से बातचीत में पंडित आशीष पाण्डेय ने बताया कि आज के दिन जो भी दान किया जाता है उसका अलग ही महत्व है। इस दिन जल, मीठे पेय पदार्थ और घड़े का दान करना विशेष महत्व रखता है। इस वजह से लोग आज के दिन खुलकर दान-पुण्य करते हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button