उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाजपा ने शिक्षण संस्थाओं और छात्र संघों का किया नुकसान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शिक्षण संस्थाओं और छात्र संघों को नष्ट करने का काम किया है। लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ तथा महाविद्यालयों के पदाधिकारियों तथा छात्र नेताओं को सम्बोधित करते हुये अखिलेश यादव ने कहा कि बड़ी राजनीति में छात्र नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। युवाओं की ऊर्जा परिवर्तन की ताकत है। छात्र संघ से नया नेतृत्व निकलता है मगर भाजपा ने छात्र संघों के साथ साथ शिक्षण संस्थाआं का भी नुकसान किया है। पढ़ाई महंगी हो गई है। बेरोजगारी बढ़ गई है। भाजपा की कुनीतियों के चलते आने वाली पीढ़ी का क्या भविष्य रह गया है।

उन्होंने छात्र नेताओं की बैठक में नगर निगम, नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत के चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लिया अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय ही राजधानी लखनऊ में विकास कार्य हुए। राजधानी लखनऊ में आईटी हब बना, एचसीएल, अमूल प्लांट लगा। प्रसूताओं को अस्पताल लाने और ले जाने के लिए 102, सड़क दुर्घनाओं में घायलों के इलाज के लिए 108 और अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 तथा महिला अपराध नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन एम्बूलेंस सेवाएं शुरू हुई।

समाजवादी पार्टी की सरकार के समय हुए सभी विकास कार्यों को भाजपा ने बर्बाद कर दिया। वह चाहे एम्बूलेंस सेवाएं हो या फिर अन्य विकास कार्य जैसे गोमती रिवरफ्रंट, जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क आदि। भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार, अपराध, अन्याय चरम पर है। उन्होंने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ की बहाली की जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान दिया जाएगा। जनसमस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही लखनऊ को विकसित किया गया। हमें युवाओं पर भरोसा है कि उनके समर्थन और सहयोग से समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी श्रीमती वंदना मिश्रा तथा पार्षदों को भारी जीत मिलेगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button