उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरसियासत-ए-यूपीसुलतानपुर

10 मार्च को नतीजे आने के साथ ही सपा, बसपा, कांग्रेस का 12 बज जाएगा: केशव प्रसाद मोर्य

  • 10 मार्च के बाद इतने बुल्डोजर चलेंगे कि गुंडें, माफिया और इनको संरक्षण देने वालों का पसीना छूट जाएगा: केशव प्रसाद मौर्य
  • सुल्तानपुर, प्रयागराज, फूलपुर की जनसभाओं से डिप्टी सीएम का विपक्ष पर जोरदार हमला
  • सपा, बसपा, कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे, गरीबी हटाओ के नाम पर योजनाओं का पूरा पैसा डकार जाता था इनका गैंग: डिप्टी सीएम

सुल्तानपुर/प्रयागराज।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 10 मार्च के बाद माफिया और गुंडों पर इतना सख़्त शिकंजा कसेंगे कि उनकी आने वाली पुश्तें भी अपराध करने का दुस्साहस नहीं करेंगी। सपा, कांग्रेस और बसपा सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे है जिनसे जनता को भाजपा ही मुक्त कराएगी।  प्रयागराज में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो में हिस्सा लिया।

समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने मंगलवार को सुल्तानपुर, फूलपुर और प्रयागराज में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने जनता से कहा पांच साल तक बुल्डोजर चला है और इतने ही साल और बुलडोज़र चलना है ताकि स10 मार्च के बाद इतने बुल्डोजर चलेंगे कि इनकी आने वाली पुश्तें भी अपराध करने का दुस्साहस नहीं करेंगी। उन्होंने दावा किया कि कुछ गुंडों और माफिया की सूची बन रही है। इनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई होगी।

आप कमल खिलाइये, इनको ठीक करने का काम हम पर छोड़ दीजिए

अपने आरोप में मौर्य ने समाजवादी पाटी के लोगों को कायर करार दिया जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्यवधान पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आप कमल खिलाइये, इनको ठीक करने का काम हम पर छोड़ दीजिए। सुल्तानपुर की जनसभाओं में जनता से अपील कर कहा कि हनुमान जी की तरह अपने ताक़त पहचान कर सभी सीटों पर कमल खिला दीजिए। उन्होंने कहा कि 2014 से भाजपा की विजयी यात्रा में सुल्तानपुर कभी पीछे नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के सबका विकास किया है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि पहले कितने घंटे बिजली आती थी और अब कितनी आती है। पहले बिजली आती नहीं थी और अब जाती ही नहीं है।

पहले सड़कों का रूपया गुंडे, माफिया, अपराधी डकार जाते थे

मौर्य ने कहा कि पहले काग़ज़ पर सड़कें बनती थी, लेकिन अब जमीन पर बन रही है। पहले सड़कों का रूपया गुंडे, माफिया, अपराधी डकार जाते थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले कुछ लोग अमेठी, सुल्तानपुर और रायबरेली को अपनी जागीर समझते थे। चार पीढ़ियों ने राज किया फिर भी समस्याएं जस की तस रहीं। भाजपा सरकार ऐसी समस्याओं को हल कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद पंचर साइकिल पश्चिम बंगाल पहुंच जाएगी। पंजे वाले नानी के घर जाएंगे। हाथी बंगले में चला जाएगा।

गरीबों की सेवा आपने की होती तो जनता आपको धूल नहीं चटा देती

डिप्‍टी सीएम ने  कहा कि अभी तो झांकी है पूरी पिक्चर बाकी है। उन्होंने अखिलेश यादव को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अगर गरीबों की सेवा आपने की होती तो जनता आपको धूल नहीं चटा देती। गुंडों और अपराधियों का संरक्षण करके जमीनों पर कब्जा करवाने का आपने काम किया है। जो गांव-गांव में सरकारी जमीनें थीं जिसपर गरीबों का पक्का मकान बनना चाहिये था। वहां सपा गुंडों ने अवैध रूप से कब्जा करके रखने का काम किया है। इस बीमारी से त्रस्त जनता को भाजपा ही मुक्त कराएगी।

भाजपा की विजय यात्रा में आप सब की महत्वपूर्ण भूमिका है

इसौली विधानसभा क्षेत्र के बंधुआ कला में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों सरकारी की उपलब्धियां गिनाईं। केशव ने कहा कि हम ने कभी भी विकास में भेदभाव नहीं किया है। आप सब हनुमान जी की तरह अपनी ताकत को भूल जाते हैं , उसको याद कराने आया हूं। मैं वोट के रूप में कर्ज मांगने आया हूं , आप कमल खिला दो हम आप के जीवन में खुशियां लाएंगे। भाजपा की विजय यात्रा में आप सब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

केशव ने कहा कि आप सब 2022 के इस चुनाव में अपना आशीर्वाद दीजिये।  2017 के पहले यहां की गुंडागर्दी जो थी वो कम हो गयी है। आज समाचार यह आता है कि बिजली जाती नहीं है। 2017 के पहले 5 घण्टे बिजली आती थी, मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जो परिवर्तन आया है वह याद दिलाया। आज किसानों को हमेशा लाइट मिल रही है।

3 चरण के चुनाव में साइकिल आज उड़कर सैफई चली गयी

केशव ने कहा कि पहले ये विपक्षी अमेठी से लेकर यहां तक अपनी जागीर समझते थे। 2017 के पहले कागज में बनती थी , उस वक़्त आप का जीवन कभी भी खुश नही देखना चाहते थे,10 मार्च को यह साइकिल उड़कर बंगाल की खाड़ी में चली जायेगी। 3 चरण के चुनाव में साइकिल आज उड़कर सैफई चली गयी है। हाथी बगले में चला जायेगा। कोरोना काल में सभी को राशन पहुंचाया।

अब जब गांव में लोग कहते है कि हम भाजपा को वोट देंगे तो सपा की छाती फट जाती है। पहली पारी में बड़े लोगों के बंगले में बुलडोजर चल रहा है। दूसरी पारी में इनके गुर्गों पर बुलडोजर चलेगा। किसान को सिंचाई के लिए फ्री बिजली मिलेगी। अगर आप को लगता है कि हमने 5 साल में आप की सेवा की है तो इस बार भी अपना आशीर्वाद दे देना। होली और दीवाली में महंगाई में 2 सिलिंडर भरा हुआ फ्री देंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button