उत्तर प्रदेशलखनऊ

आज से 3 दिन बदलेगा शहीद पथ से इकाना तक यातायात, इधर न जाएं

लखनऊ इकाना स्टेडियम में 18, 19 और 21 सितंबर को लीजेंड्स क्रिकेट लीग टी-20 के मैच खेले जाएंगे। इसके लिए शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि तीनों दिन दोपहर तीन से रात आठ बजे और रात 10 बजे से मैच खत्म होने तक वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। तीनों दिन भारी वाहनों के नो-एंट्री का समय रात 11 बजे के बजाए मैच खत्म होने तक रहेगा। मैच करीब रात 12 बजे खत्म होने पर भारी वाहन शहीद पथ से गुजर सकेंगे।

सिटी बसों से दर्शक जा सकेंगे इकाना 

क्रिकेट मैच देखने वाले दर्शकों के लिए इकाना स्टेडियम पहुंचने के लिए सिटी बसों की व्यवस्था की गई है। आलमबाग, कैसरबाग, चारबाग और अवध बस स्टेशन से इकाना के लिए सिटी बस सेवा सुविधा तीन दिन मिलेगी।

इधर से नहीं जा सकेंगे वाहन

– शहीदपथ तिराहा कानपुर रोड से सुलतानपुर रोड, रायबरेली रोड, अयोध्या रोड की ओर।
– कमता से शहीदपथ तिराहे से वाहन सुलतानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड की ओर।
– गोसाईगंज कस्बा तिराहा सुलतानपुर रोड से अहिमामऊ चौराहा की ओर।
– लालबत्ती चौराहे से अहिमामऊ चौराहा, सुलतानपुर रोड, कानपुर की ओर।
– उतरेटिया अंडरपास चौराहे से शहीपथ, अहिमामऊ, कमता तिराहा अयोध्या रोड।
– हुसड़िया अंडर पास चौराहे से अहिमामऊ, शहीदपथ तिराहा कानपुर रोड की ओर।

इधर से जा सकेंगे वाहन

– पालीटेक्निक, आईजीपी, समता मूलक, लालबत्ती, तेलीबाग और बाराबिरवा के रास्ते।
– बाराबिरवा चौराहे से बंगलाबाजारा, तेलीबाग, करियप्पा, लालबत्ती से 1090 चौराहे के रास्ते।
– आदर्श कारागार के सामने से मोहनलालगंज कस्बा तिराहे के रास्ते।
– मोहनलालगंज या तेलीबाग चौराहा से बाराबिरवा, करियप्पा चौराहे के रास्ते।
– अयोध्या रोड से आने वाले 1090 चौराहे के रास्ते किसी भी रास्ते पर जा सकेंगे।
– लालबत्ती चौराहे से करियप्पा, तेलीबाग अथवा बंगलाबाजार चौराहे से बारिबरवा के रास्ते।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button