उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी से मिला 11 साल का जीनियस यशवर्धन

  • -कक्षा सात में पढ़ता है कानपुर का यशवर्धन सिंह
  • -सिविल सेवा अभ्यर्थियों को पढ़ाता है हिस्ट्री
  • -डॉक्टरों ने यशवर्धन को बताया है सुपीरियर बुद्धि वाला
  • -परीक्षण में 129 मिला है यशवर्धन का आईक्यू लेवल

लखनऊ। अपनी सुपीरियर बुद्धिमत्ता से दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए कौतुहल बने 11 वर्षीय यशवर्धन ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। परिवारजनों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे यशवर्धन को सीएम योगी ने आशीर्वाद देने के साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने यशवर्धन के आईक्यू लेवल की भी सराहना की।

कक्षा सात में पढ़ने वाला कानपुर का यशवर्धन अपनी विशेष प्रतिभा से प्रतियोगी परीक्षा जैसे- सिविल सेवा आईएएस, पीसीएस के विद्यार्थियों को भारतीय राजव्यवस्था, अन्तरराष्ट्रीय संबंध और इतिहास-भूगोल जैसे विषयों को पढ़ाता है।

यशवर्धन को लंदन की संस्था हार्वर्ड रिकॉर्ड ने दुनिया के सबसे छोटे इतिहासकार का दर्जा दिया है। यशवर्धन का आईक्यू लेवल 129 है। वैज्ञानिकों ने जांच के उपरांत इसके बौद्धिक स्तर को सुपीरियर स्तर का पाया है। यही नहीं यशवर्धन के नाम से डाक टिकट भी जारी हो चुका है साथ ही उसे कई प्रतिष्ठित संस्थानों की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button