खेल-खिलाड़ी

कराटे : गौतमबुद्धनगर ने जीते सात स्वर्ण, लखनऊ पांच

  • राज्य सीनियर, कैडेट, जूनियर व अंडर-21 कराटे चैंपियनशिप का दूसरा दिन
  • अब तक कुल आठ स्वर्ण अपने नाम कर चुके हैं लखनऊ के खिलाड़ी

लखनऊ। लखनऊ के खिलाड़ियों ने राज्य सीनियर, कैडेट, जूनियर व अंडर-21 कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन के साथ पांच स्वर्ण पदक जीते। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल में चल रही इस चैंपियनशिप में मेजबान की बढ़त को गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों ने तगड़ी चुनौती दी, जिन्होंने रविवार को सात स्वर्ण पदक जीते।

इस चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों ने अब तक कुल आठ स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए। दूसरी ओर गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों ने आज स्वर्ण जीतकर अपना खाता खोला। चैंपियनशिप में रविवार को वाराणसी ने चार स्वर्ण पदक जीते और कुल छह सोने के तमगे अपने नाम कर लिए। दूसरे दिन बलिया व आगरा ने तीन-तीन स्वर्ण पदक और बुलंदशहर ने दो स्वर्ण पदक जीते।

दूसरे दिन के पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं

  • बालक कुमिते (63 किग्रा से कम, 14 से 15 साल):- स्वर्ण: तुषार मन्ना (गाजियाबाद), रजत : श्रेयांश ओम मौर्या (लखनऊ)
  • बालक कुमिते (57 किग्रा से कम, 14 से 15 साल):- स्वर्ण: रितिक सोनकर (लखनऊ), रजत : करन कुमार (मथुरा)
  • बालक व्यक्तिगत काता (16 से 17 साल):- स्वर्ण: पीर मोहम्मद (लखनऊ), रजत : अक्षत बाजपेयी (लखनऊ)
  • बालक कुमिते (76 किग्रा से कम, 16 से 17 साल):- स्वर्ण : आर्यन कुमार (बुलंदशहर), रजत: अमीर चंद (बलिया)
  • बालक कुमिते (61 किग्रा से कम, 16 से 17 साल):- स्वर्ण: तुषार कुमार (गौतमबुद्धनगर), रजत: ऋषभ सिंह (आगरा)
  • बालक कुमिते (55 किग्रा से कम, 16 से 17 साल):- स्वर्ण : रजत कश्यप (गौतमबुद्धनगर), रजत : ज्ञानेश कुमार सिंघल (लखनऊ)
  • बालिका कुमिते (40 किग्रा से कम, 16 से 17 साल):- स्वर्ण: श्रेया सिंह (लखनऊ), रजत: अनामिका (लखनऊ)
  • बालिका व्यक्तिगत काता (16 से 17 साल):- स्वर्ण: शिवांशी कुशवाहा (प्रयागराज), रजत : शिफा (वाराणसी)
  • बालिका कुमिते (59 किग्रा से कम, 16 से 17 साल):- स्वर्ण: ज्योत्सना यादव (बलिया), रजत : साक्षी सिंह (वाराणसी)
  • बालिका कुमिते (59 किग्रा से अधिक, 16 से 17 साल):- स्वर्ण: शांभवी सिंह (गौतमबुद्धनगर), रजत: शिफा (वाराणसी)
  • बालक कुमिते (50 किग्रा से कम, 16 से 17 साल):- स्वर्ण: रवि बिंद (वाराणसी), रजत : सिद्धार्थ गुप्ता (लखनऊ)
  • बालक कुमिते (68 किग्रा से कम, 16 से 17 साल):- स्वर्ण: हर्षित पाण्डेय (गौतमबुद्धनगर), रजत: शिवम पाण्डेय (वाराणसी)
  • बालिका कुमिते (48 किग्रा से कम, 16 से 17 साल):- स्वर्ण: ईशु (आगरा), रजत : शिवांशी कुशवाहा (प्रयागराज)
  • बालक कुमिते (52 किग्रा से कम, 14 से 15 साल):- स्वर्ण: सुजीत यादव (वाराणसी), कमल बघेल (हाथरस)
  • पुरुष कुमिते (67 किग्रा से कम, अंडर-21):- स्वर्ण: जयभारत दुबे (लखनऊ), रजत : सम्राट मिश्रा (गौतमबुद्धनगर)
  • पुरुष कुमिते (75 किग्रा से कम, अंडर-21) : – स्वर्ण : प्रतीक पाण्डेय (लखनऊ), रजत : सौरभ कश्यप (लखनऊ)
  • पुरुष कुमिते (55 किग्रा, अंडर-21):- स्वर्ण : अभिषेक (आगरा), रजत: सोहेल (गौतमबुद्धनगर)
  • पुरुष कुमिते (60 किग्रा से कम, अंडर-21):- स्वर्ण: युवराज सिंह यादव (बलिया), रजत: ध्रुव कौशल (कानपुर)
  • महिला कुमिते (55 किग्रा से कम, अंडर-21):- स्वर्ण: शिवांगी (बुलंदशहर), रजत : लक्ष्मी यादव (प्रयागराज)
  • महिला व्यक्तिगत काता (अंडर-21):- स्वर्ण: आकांक्षा वर्मा (वाराणसी), रजत : रेहा सिन्हा (गौतमबुद्धनगर)
  • पुरुष कुमिते (50 किग्रा से कम, अंडर-21):- स्वर्ण: आशुतोष सिंह (वाराणसी), रजत : चंद्रसेन चौहान (वाराणसी)
  • पुरुष कुमिते (84 किग्रा से कम, 21 किग्रा से कम):- स्वर्ण: कृष्णा जी सिंह (बलिया), रजत: शिव गोविंद पाण्डेय (लखनऊ)
  • महिला कुमिते (68 किग्रा से कम, अंडर-21):- स्वर्ण: खुशी सिंघल (गौतमबुद्धनगर), रजत: रिधिमा (लखनऊ)।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button