खेल-खिलाड़ी

फ्रेंच ओपन-2022 : लालबजरी पर नडाल की बादशाहत बरकरार, फाइनल में रूड को हराया

  • कैरोलिन गार्सिया और क्रिस्टिना म्लादेनोविच ने जीता महिला युगल का खिताब

पेरिस। टेनिस की चार ग्रैंड स्लेमों में शामिल फ्रेंच ओपन-2022 प्रतियोगिता में स्पेन के खिलाड़ी राफेल नडाल ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में नॉर्वे के कैस्पर रूड को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। नडाल ने रिकॉर्ड 14वीं बार फ्रेंच ओपन खिताब पर लाल बजरी पर अपनी बादशाहत बरकरार रखी। करियर में नडाल कभी फ्रेंच ओपन नहीं हारे। नडाल 22 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने गए हैं। महिला युगल का खिताब कैरोलिन गार्सिया और क्रिस्टिना म्लादेनोविच ने जीता है।

रविवार को फाइनल मुकाबले में 36 वर्षीय नडाल ने लगातार तीन सेट में 6-3, 6-3, 6-0 से जीतकर खिताब पर कब्जा बरकरार रखा। लगभग दो घंटे 18 मिनट तक चले इस मुकाबले में कैस्पर रूड कहीं भी संघर्ष करते नहीं दिखे। नडाल ने यह अपने करियर का 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। नडाल ने पहली बार 2005 में इस खिताब पर कब्जा किया था। तब से वह सिर्फ 2009, 2015, 2016 और 2021 में यह खिताब नहीं जीत सके थे।

इससे पहले रविवार को फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया और क्रिस्टिना म्लादेनोविच की जोड़ी ने कोको गॉफ और जेसिका पेगुला की अमेरिकन जोड़ी को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस का महिला युगल खिताब अपने नाम किया। इस जोड़ी ने 2016 में भी यहां खिताब जीता था। कैरोलिन और क्रिस्टिना की जोड़ी ने गॉफ और पेगुला की जोड़ी से फाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-6, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button