अन्यउत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी सरकार के बजट से होगा प्रदेश का समग्र विकास: दिनेश सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन व कृषि निर्यात मंत्री दिनेश सिंह ने शुक्रवार को बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का बजट जन भावनाओं और जन आकांक्षाओं के अनुरूप है। कहा कि इस बजट में किसानों की आय बढ़े, सभी वर्गो के लोग खुशहाल हों, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।

उन्होंने कहा कि पहले कार्यकाल से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह प्राथमिकता रही है। योगी-02 में भी यह सिलसिला जारी है। योगी-02 का पहला बजट इसका प्रमाण है।

कहा कि किसानों के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण समय से कृषि निवेशों की उपलब्धता है। इसमें बीज, खाद और पानी सर्वाधिक जरूरी है। चूंकि खेती मौसम के प्रति बेहद संवेदनशील होती है। सब कुछ होने के बाद अगर मौसम प्रतिकूल हो तो किसानों की सारी मेहनत-मजदूरी बेकार हो जाती है। यहीं किसानों की आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा महत्वपूर्ण हो जाती है। बजट 2022-2023 में इन सभी बिंदुओं पर ध्यान दिया गया है।

कहा कि इसी सुरक्षा के मद्देनजर बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 42 हजार 565 करोड़ रूपये हस्तांतरित किए गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए बजट में 650 करोड़ रूपये की धनराशि प्रस्तावित की गई है।

सिंचाई क्षमता में विस्तार के लिए मुख्य मंत्री लघु सिंचाई योजना के 1000 करोड़ रूपये की धनराशि बजट में प्रस्तावित है। इसी मकसद से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-2023 में 15,000 सोलर पम्पों की स्थापना करायी जायेगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button