अन्यउत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी सरकार ने फिरोजाबाद अस्पताल को किया उच्चीकृत

  • सात विशिष्टताओं में पैरा मेडिकल कोर्स हुए संचालित
  • प्रवेश आरम्भ, डिप्लोमा कोर्स के लिए 18 सीटों का अनुमोदन

लखनऊ। एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज की मुहिम को तेज करते हुए योगी सरकार ने फिरोजाबाद जिले के अस्पताल को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से केंद्र सहायतित योजना फेज-1 के तहत जिला चिकित्सालय फिरोजाबाद को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना की गई।

सरकार की इस पहल से अब जिले के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सीय सेवाएं मिल रही हैं। लोगों को अपने ही जिले में इलाज मिलने से दूसरे जिलों या प्रदेशों के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। यहां पर एक ओर जहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर मेडिकल क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाने वाले छात्र छात्राओं के लिए 100-100 एमबीबीएस छात्रों के तीन बैच संचालित किए जा रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं में इजाफा करते हुए छह विशिष्टताओं में डीएनबी डिग्री व डिप्लोमा कोर्स के लिए 18 सीटों पर अनुमोदन हो गया है। मेडिकल कालेज के संचालन के लिए शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक के कुल 624 पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा 792 पदों के सृजन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा चुका है। इस समय इस मेडिकल कॉलेज में कुल 124 चिकित्सक (चिकित्सा शिक्षक 51, सीनियर 18 एवं जूनियर रेजीडेन्ट-55), 171 स्टाफ नर्स, 287 पैरा मेडिकल स्टाफ कार्य कर रहे हैं। यहां पर 22 विभागों का संचालन किया जा रहा है।

बीएसएल-2 लैब कॉलेज परिसर में संचालित होने से प्रतिदिन लगभग दो हजार सैंपल की जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में सात विशिष्टताओं में पैरा मेडिकल कोर्स संचालित हैं और 210 छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों पर प्रवेश किए जाने के लिए शासन स्तर से पदों का सृजन किया जा चुका है। इस पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button