देशबड़ी खबर

आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों ने कसी कमर, घाटी में 4 दिन में लश्‍कर के टॉप कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर

नए साल में जम्मू-कश्मीर में मिलिटेंसी (Militancy in Kashmir) के खिलाफ सुरक्षाबलों ने अपने अभियान को तेज कर दिया है. साल 2022 के शुरुआती चार दिनों में घाटी में चार अलग-अलग एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 5 मिलिटेंट्स को ढेर कर दिया. इनमें लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक टॉप कमांडर समेत दो पाकिस्तानी मिलिटेंट भी शामिल हैं. इनमें से दो मुठभेड़ श्रीनगर जिले में, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में एक और दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ देखने को मिली.

एक जनवरी को ही सेना ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में बॉर्डर एक्शन टीम के एक घुसपैठिए को ढेर किया. सेना के अनुसार, वह एक पाकिस्तानी नागरिक था और उसकी पहचान मोहम्मद शब्बीर मलिक, लश्कर कमांडर के रूप में हुई थी. वहीं 3 जनवरी को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र शालीमार और गुस में एक घंटे के बीतर दो मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो मिलिटेंट्स को मार गिराया. इनमें 2016 से सक्रिय लश्कर कमांडर सलीम पारे और एक पाकिस्तानी मिलिटेंट हाफिज मारा गया. वहीं मंगलवार को कुलगाम ज़िले के ओके गांव में मुठभेड़ में 2 दो स्थानीय मिलिटेंट मारे गए.

साल 2021 में 182 आतंकी मारे गए- डीजीपी

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने 2021 के आखिरी दिन बताया था कि पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा केंद्रशासित प्रदेश में 100 सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों में 44 शीर्ष आतंकियों और 20 विदेशियों समेत कुल 182 आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया. सिंह ने कहा कि 2021 में कुल 20 विदेशी आतंकवादी ढेर किए गए. डीजीपी ने कहा कि साल 2021 में जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से आतंकवादियों की कम घुसपैठ हुई.

उन्होंने बताया था कि अफगानिस्तान से किसी भी आतंकवादी के देश में घुसपैठ की कोई घटना नहीं हुई. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लगातार सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों के कारण केंद्रशासित प्रदेश के एक बड़े क्षेत्र को आतंकी हमलों से मुक्त कर दिया गया है. डीजीपी ने कहा था, “इस साल (2021) मारे गए 44 शीर्ष आतंकवादियों में से 26 लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के, 10 जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के, सात हिजबुल मुजाहिदीन (HM) के और एक आतंकी अल-बद्र का था.”

आतंकी संगठनों में शामिल हुए 134 युवा

आतंकवादी संगठनों से युवाओं के जुड़ने का जिक्र करते हुए दिलबाग सिंह ने कहा कि 2021 में केंद्रशासित प्रदेश में 134 युवा आतंकी संगठनों में शामिल हुए लेकिन उनमें से 72 को खत्म कर दिया गया और 22 को गिरफ्तार कर लिया गया. डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने आतंकवादियों की मदद करने वालों पर भी नकेल कसी है और ऐसे 570 लोगों गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा कि इस साल आतंकवाद और अन्य समाज विरोधी कृत्यों में शामिल होने के लिए गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (UAPA) के तहत कुल 497 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button