देशबड़ी खबर

गली-मोहल्ले तक कोरोना की दस्तक, अगर तीसरी लहर पीक पर पहुंची तो एक दिन में 16 लाख केस आने की संभावना!

सरकार की तरफ से ये बात कही जा रही है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है. कोरोना वायरस का इन्फेक्शन शहर दर शहर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है और इसका सबूत रोज़ कोरोना की फिगर्स के जरिए सामने भी आ रहा है. देश में 24 घंटे में कोरोना के 37 हजार 379 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. 124 लोगों की मौत हुई. अब से कुछ देर पहले महाराष्ट्र से भी डरानेवाले आंकड़े सामने आए हैं. महाराष्ट्र में 18 हजार 466 नए मरीजो का पता चला. चिंता की बात ये है कि कोरोना की वजह से राज्य में 20 लोगों की मौत हो गई.

मुंबई में कोरोना एक बार फिर आउट ऑफ कंट्रोल हो चुका है. एक दिन में 10 हजार 860 नए केस सामने आए. पुणे में 1104 नए मरीज़ मिले. पॉजिटिविटी रेट 18 परसेंट से ज्यादा है. दिल्ली में 5 हजार 481 से ज्यादा नए मामले सामने आए. इसके चलते दिल्ली सरकार को वीकेंड कर्फ्यू लगाना पड़ गया. दिल्ली में काफी दिन बाद कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई. दिल्ली सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों और नर्सिंग होम को तीसरी लहर के लिए तैयार रहने का आदेश दिया. नए ऑर्डर में कहा गया है कि जिन प्राइवेट अस्पतालों में 50 से ज्यादा बेड हैं वो अपनी टोटल कैपेसिटी से 40% बेड्स को कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व कर दें.

कोरोना के केस क्लस्टर्स में ग्रुप में निकल रहे

गुजरात में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढोतरी देखी गई. गुजरात में एक दिन में 2 हजार 265 नए कोरोना मरीज़ सामने आए. बिहार में भी कोरोना विस्फोट हुआ है. पिछले 24 घंटे में मिले 893 नए मरीजों का पता चला है. सबसे ज्यादा पटना में 565 मरीज मिले हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार में 6 जनवरी से 21 तक नाईट कर्फ्यू लगाया गया है. रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है.

हरियाणा के पंचकूला में कोरोना बम फूटा. एक दिन में 162 नए मरीजों की पुष्टि हुई. कोरोना के बढ़ ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने भी पाबंदी शुरू कर दी हैं. पंजाब में आज रात से नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है. रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा. ये सारी पाबंदियां इसलिए लगाई जा रही है क्योंकि अब कोरोना के केस क्लस्टर्स में ग्रुप में निकल रहे हैं. गली-मोहल्ले तक एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है. कुछ एक्सपर्ट्स तो तीसरी लहर की पीक के दौरान एक दिन में 16 लाख केस की बात कर रहे हैं. ऐसी आशंका जता रहे हैं. इसीलिए अब कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन की बातें होने लगी हैं और कुछ राज्यों ने तो वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत तक कर दी है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button