लखनऊ
धूमधाम से मनाई जाएगी अम्बेडकर जयन्ती : विनीता वर्मा
![](https://plnews.in/wp-content/uploads/2021/04/4.jpg)
लखनऊ। ‘सबकी पार्टी’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता वर्मा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पूरे धूमधाम से बनायें व बाबा साहब की मूर्ति पर गांव-गांव माल्यार्पण करें।
विनीता वर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के बाद यह कह रही थी। विनीता वर्मा ने कहा कि संविधान और बाबा साहब की नीतियों की जानकारी सभी को होनी चाहिए। आज इस बात की सबसे अधिक जरूरत है।
बाबा साहब कमजोर वर्ग के लोगो को उनका अधिकार दिलाना चाहते थे। इसके लिए उनको संविधान में पूरा हक दिया है। हमे उनकी नीतियों के प्रचार प्रसार की जरूरत है।