उत्तर प्रदेश

बलिया में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को महिलाओं ने घेरा, कार्यालय में हंगामा होने पर पहुंची पुलिस

बलिया,  प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के कैंप कार्यालय पर फरियाद लेकर पहुंचीं महिलाओं ने सोमवार को दोपहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान मंत्री का घेराव भी किया और कुर्सिंयां भी इधर-उधर फेंक दीं। महिलाएं स्कूल में पुराने वाले बच्चों को मिलने वाली अनुदान राशि की मांग कर रहीं थीं।

मंत्री के बीएसए से बात करने के बाद भी महिलाएं तत्काल अनुदान राशि दिलाने की जिद पर अड़ी रहीं। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल महिला पुलिस के साथ पहुंचे और महिलाओं को वहांं से हटाया। वहीं महिलाओं ने कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। मंत्री शुक्ला ने बताया कि यह सब प्रायोजित था। इसके पीछे साजिश है।

दरअसल सोमवार की दोपहर कई महिलाएं मंत्री के कार्यालय पर बच्‍चों को मिलने वाली अनुदान राशि की शिकायत करने गई थीं। आरोप है कि वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके साथ दुर्व्‍यवहार किया इसके बाद उनका रोष विरोध के तौर पर सामने आया। इस दौरान महिलाओं का आक्रोश देखकर लोग मौके से भाग निकले तो आक्रोशित महिलाओं ने कुर्सियां फेंककर अपना गुस्‍सा निकाला।

वहीं मंत्री के कार्यालय में तोड़ फोड़ होने की शिकायत मिलने के बाद मौके पर महिला पुलिस के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे और आनन फानन महिलाओं को समझा बुझाकर परिसर के बाहर किया। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं से पुलिस अधिकारियों की भी बहस हुई़। विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने आश्‍वासन देकर महिलाओं को बाहर कर उनके घर भेजा तो उनका आक्रोश शांत हुआ। इसके बाद मंत्री ने महिलाओं के आक्रोश को साजिश का हिस्‍सा बताते हुए इस पर अपना रोष जाहिर किया। कहा कि महिलाओं की मांग के अनुरूप ही अधिकारियों से उनकी बात को पहुंचाकर समस्‍या का निवारण करने का प्रयास किया गया था। इसके बाद महिलाएं आक्रोशित होकर प्रदर्शन करने लगीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button