Flash News

प्रतीक्षा खत्‍म होने वाली है, बरात की आएगी बहार, जानें किस तारीख से शादी-विवाह का शुरू होगा शुभ मुहूर्त

प्रयागराज,  कई महीनों से विवाह के मुहूर्त की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के इंतजार की घडि़यां शीघ्र ही समाप्‍त होने वाली हैं। शादी-विवाह समेत अन्‍य शुभ कार्यों के लिए अच्‍छे दिन आने वाले हैं। बिना विघ्‍न के ये सब हो सकेंगे। इन्‍हीं दिनों में बैंड-बाजा के साथ बरात की धूम मचेगी। ऐसा सब बस कुछ ही दिनों बाद हो सकेगा। ज्‍योतिषियों ने शुभ मुहूर्त बताए हैं। यहां हम उसे आपके समक्ष प्रस्‍तुत कर रहे हैं।

17 फरवरी को शुक्र ग्रह के अस्त होने से विवाह सहित समस्त शुभ कार्य रुक गए थे। ज्योतिर्विद आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी बताते हैं कि 19 अप्रैल को शुक्र का उदय हो जाएगा। तीन दिन उनका बाल्यत्व रहेगा। ऐसे में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाएगा। जबकि 22 अप्रैल की सुबह 5.45 शुक्र का बाल्यत्व खत्म हो जाएगा। इसके बाद से शादी-विवाह, नामकरण, यज्ञोपवीत संस्कार, गृह प्रवेश, नीव का पूजन जैसे समस्त शुभ कार्य होने लगेंगे।

17 फरवरी को शुक्र ग्रह के अस्त होने से विवाह सहित समस्त शुभ कार्य रुक गए थे। ज्योतिर्विद आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी बताते हैं कि 19 अप्रैल को शुक्र का उदय हो जाएगा। तीन दिन उनका बाल्यत्व रहेगा। ऐसे में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाएगा। जबकि 22 अप्रैल की सुबह 5.45 शुक्र का बाल्यत्व खत्म हो जाएगा। इसके बाद से शादी-विवाह, नामकरण, यज्ञोपवीत संस्कार, गृह प्रवेश, नीव का पूजन जैसे समस्त शुभ कार्य होने लगेंगे विवाह का मुहूर्त 23, 26, 28, 30 अप्रैल को है। जबकि मई में दो, सात, आठ, 13, 14, 19, 21, 22, 24, 25, 27, 29 तारीख को विवाह किया जा सकता है। इसी प्रकार 15, 17, 18, 20, 22, 24, 26 जून, एक व छह जुलाई को विवाह का मुहूर्त है।

 

चातुर्मास 17 जुलाई की सुबह 4.11 बजे लग जाएगा, जबकि भगवान विष्णु 20 जुलाई को शयन पर चले जाएंगे। इसके साथ समस्त शुभ कार्यों में पुन: विराम लग जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button