उत्तर प्रदेशसुल्तानपुर

*आस्था और भक्ति से ईश्वर की होती है प्राप्ति :- अमर देव महाराज*

बल्दीराय सुलतानपुर* तहसील क्षेत्र के ग्राम बिसु हिया  मैं चल रही  सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास श्री आचार्य अमर देव जी महाराज ने उपस्थित कथा प्रेमियों को श्रीमद्भागवत का रसास्वादन कराते हुए कहा कि कपिल भगवान कर्दम और देव हू  ति के यहां प्रकट होकर जी वो  के कल्याण के लिए माता देव हू ति के माध्यम से सांख्य योग का ज्ञान कराया था। कथा व्यास श्री महाराज जी ने बताया कि जीव सांख्य योग के माध्यम से कैसे भगवान को प्राप्त किया जा सकता है उन्होंने कहा कि भगवान आस्था और भक्ति को देखकर ही प्रसन्न होते हैं भगवान के प्रशन मात्र से ही भक्तों की दुख  दरिद्रता स्वता समाप्त हो जाती है। कथा व्यास जी  श्री महाराज जी ने कहा कि हमें भगवान का सच्चा भक्त बनकर सत्संग करना चाहिए क्योंकि सत्संग का मार्ग ही भगवान की प्राप्ति की दिशा को दिखाने वाला है। कथा समापन के अवसर पर मुख्य यजमान श्री पारसनाथ तिवारी अपनी पत्नी श्रीमती जानकी तिवारी के साथ व्यास गद्दी की आरती उतारी संगीतमय कथा से पूरा वातावरण भगवान की भक्ति से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर यज्ञ आचार्य आलोक पांडे कुल पुरोहित सत्य नारायण पांडे संगीत आचार्य राम अजोर तिवारी तथा संगीत परिकर सहित क्षेत्र के इंद्रमणि तिवारी डॉक्टर अमर बहादुर सिंह राम सिंह विजय तिवारी राम बहादुर तिवारी जगदीश प्रसाद तिवारी दिलीप तिवारी सत्य धर तिवारी तीरथ तिवारी रविंद्र तिवारी संतोष मुकेश राजेश अशोक सिंह आदि बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कथा समापन पर आयोजक पारसनाथ तिवारी ने आए हुए नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button