Flash Newsउत्तर प्रदेशराज्य

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्‌डा आज लखनऊ आएंगे, मिशन-2022 के लिए रणनीति तय करेंगे

जे पी नड्‌डा प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्रियों के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही बैठक करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार उत्तर प्रदेश में दो दिवसीय के प्रवास पर रहेंगे। वह जहां चुनावी वर्ष के मद्देनज़र मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि वह सांसदों-व विधायकों के साथ बैठकें कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

जेपी नड्डा आज दोपहर 1.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां एयरपोर्ट के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। शाम 4.00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय लखनऊ में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ मंत्रणा करेंगे। वे प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्रियों के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही बैठक करेंगे। रात 9.00 बजे वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही पार्टी की कोर कमेटी की बैठक करेंगे।

कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

नड्डा 22 जनवरी शुक्रवार को सुबह 9.45 बजे चिनहट ग्रामीण लखनऊ की मंडल बैठक करेंगे। सुबह 11.00 बजे श्री नड्डा सीएमएस गोमतीनगर विस्तार लखनऊ महानगर एवं जिला के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

दोपहर 12.30 बजे वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में अवध एवं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। 22 जनवरी को ही नड्डा दोपहर 3.00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय लखनऊ में अवध क्षेत्र के भाजपा सांसदों एवं विधायकों के साथ बैठक करेंगे। शाम 4.00 बजे वे सोशल मीडिया वालंटियर्स को संबोधित करेंगे। शाम 5.30 बजे वे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button