Flash Newsदेश

देश में बीते चार महीने में 8.23 लाख कोरोना एक्टिव केस कम हुए,

देश में बीते चार महीने में 8.23 लाख कोरोना एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे पहले ये लगातार बढ़ रहे थे। 17 सितंबर को यह आंकड़ा 10.17 लाख के पीक पर पहुंचा था, जो अब 1.94 लाख पर आ गया है। बीते चौबीस घंटे में संक्रमण के 13,780 केस आए, 17,229 मरीज ठीक हुए, 161 की मौत हुई। इसके साथ ही 3,621 एक्टिव केस कम हो गए। जनवरी के 19 दिनों में ही इनमें 50,000 की कमी आई है।

उधर, केरल में संक्रमण की रफ्तार नहीं थम रही। यहां मंगलवार को 6,186 नए मरीज मिले। 4,296 ठीक हुए और 26 की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस का आंकड़ा 70,262 हो गया है। यहां इलाज करा रहे मरीज देश में सबसे ज्यादा हैं। देश में अब तक 1.05 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1.02 करोड़ मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 1.52 लाख संक्रमितों ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

लक्षद्वीप में पहला केस सामने आया
लक्षद्वीप में मंगलवार को कोरोना का पहला मामला सामने आया है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति 4 जनवरी को कोच्चि से लक्षद्वीप पहुंचा था। उसके संपर्क में आए 31 लोगों की पहचान हुई है। इनमें से 13 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। लक्षद्वीप की आबादी करीब 68,000 है। अब तक यह केंद्र शासित प्रदेश इस महामारी से बचा हुआ था। अब यहां कुल 14 केस हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस के 8,000 से ज्यादा जवान कोरोना से संक्रमित हुए। 30 की मौत हो गई। इसके बावजूद दिल्ली पुलिस ने लोगों की रक्षा के लिए काफी काम किया।
  • केंद्र ने भारत बायोटेक को कोवैक्सिन के 45 लाख डोज का फिर से ऑर्डर दिया है। इनमें से करीब आठ लाख डोज भारत के मित्र देशों को मुफ्त में भेजे जाएंगे। इन मित्र देशों में मॉरिशस, फिलिपींस, म्यांमार, बांग्लादेश और भूटान शामिल हैं।
  • सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने सोमवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को पत्र लिखकर वैक्सीनेशन में जज, वकील और ज्यूडिशियल स्टाफ को प्राथमिकता देने की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा कि इससे कोर्ट का कामकाज जल्दी नॉर्मल हो सकेगा।
  • पंजाब सरकार ने 21 जनवरी से राज्य के सभी पब्लिक और प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने का आदेश जारी कर दिया है। सभी यूनिवर्सिटी को कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

यहां मंगलवार को 231 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 222 मरीज ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 6.32 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.19 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,764 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 2,334 मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
यहां मंगलवार को 304 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 725 मरीज ठीक हुए और सात की मौत हो गई। अब तक 2.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.42 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,763 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 5,732 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
यहां में मंगलवार को 485 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 709 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 2.56 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.46 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,369 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 5,867 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
यहां मंगलवार को 209 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 537 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 3.15 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.08 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,752 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 4,304 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
यहां मंगलवार को 2,294 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4,516 मरीज ठीक हुए और 50 की मौत हो गई। अब तक 19.94 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18.94 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 50,523 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 48,406 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button