उत्तर प्रदेशलखनऊ

ब्रजेश पाठक का दावा- श्रेसन कफ सिरप को प्रदेश सरकार ने कभी नहीं खरीदा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि जिस कफ सिरप को लेकर देश में विवाद छिड़ा है, बच्चों की अस्वाभाविक मौत हुई हैं, वो दुखद है। हमारी सरकार ने कभी भी ऐसी कफ सिरप को नहीं खरीदा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को पत्रकारों से कहा ” मैंने एडवाइजरी भी जारी की है कि ऐसे कफ सिरप से बचें। कल ही औषध नियंत्रण विभाग ने इसे उत्तर प्रदेश में बैन कर दिया है।”

गौरतलब है कि कफ सिरप को लेकर एक दिन पूर्व रविवार को सहायक औषधि आयुक्त दिनेश कुमार तिवारी के स्तर से जारी आदेश में कहा गया है कि मेसर्स श्रेसन फार्मक्यूटिकल (निर्माता- नं. 787, बैंगलोर हाईवे, सुंगुवाचत्रम, जिला कांचीपुरम, तमिलनाडु) द्वारा तैयार कोल्ड आरआईएफ़ सिरप (बैच न. एसआर-1-3, निर्माण मई 2025, एक्सपायरी अप्रैल 2027) में डाईएथिलीन ग्लाइकाल और एथेलिन ग्लाइकाल जैसे विषैले रसायनों की मौजूदगी की आशंका है। ये दोनों रसायन शरीर के लिए बेहद खतरनाक हैं और इनका सेवन जानलेवा साबित हो सकता है।

सहायक औषधि आयुक्त दिनेश कुमार तिवारी ने अपने आदेश में सभी औषधि विक्रेताओं, सरकारी और गैर-सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि उक्त बैच के कफ सिरप की बिक्री, वितरण और उपयोग तत्काल रोका जाए। साथ ही दुकानों व अस्पतालों में उपलब्ध स्टॉक का नमूना जांच हेतु लखनऊ स्थित राज्य औषधि प्रयोगशाला में तत्काल भेजा जाए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button