कारोबारबड़ी खबर

वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में पीएनबी का परिचालन लाभ 7081 करोड़ रूपये के उच्चतम स्तर पर

लखनऊ: वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) की कुल आय साल-दर-साल 15.7% बढ़कर ₹ 37,232 करोड़ हो गई, जबकि शुद्ध ब्याज आय में 1% की वृद्धि हुई। पीएनबी ने बुधवार को वित वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों का एलान किया।

इस अवधि में बैंक की बचत जमाराशि साल दर साल आधार पर 2.8% बढ़ कर ₹4,97,981 करोड़ हो गई जबकि चालू जमाराशि में साल दर साल 9.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कासा जमाराशि साल दर साल आधार पर 3.6% बढ़कर ₹5,68,638 करोड़ रूपये हो गया। इसी अवधि में कुल रिटेल क्रेडिट साल दर साल आधार पर 11.8% बढ़कर ₹2,62,219 करोड़ हो गया। पहली तिमाही में कोर रिटेल अग्रिम साल दर साल आधार पर 17.7% बढ़ा है।

वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आवासीय ऋण साल दर साल आधार पर 16.6% वृद्धि के साथ ₹1,18,708 करोड़ हो गया जबकि वाहन ऋण में साल दर साल आधार पर 25.3% वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि अग्रिमों में 6.2% वहीं एमएसएमई अग्रिम में साल दर साल आधार पर 18.6% वृद्धि दर्ज की गई है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button