अमेठीउत्तर प्रदेश

किसानों की समस्याओं का संगठन निकालेगा हल- सुनील मिश्रा 

 

अमेठी: प्रतापगढ़ किसान यूनियन ने अमेठी में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों ने कहा कि गेहूं व धान उपज का वास्तविक मूल्य दिलाने हेतु गांवों में क्रय केंद्र स्थापित कराया जाए।

अमेठी में लगाई चौपाल में प्रतापगढ़ से पधारे किसान नेता सुनील मिश्रा रहे मुख्य अतिथि किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय को जिला प्रभारी अजय मिश्र, संजय शुक्ला, शिवकुमार मौर्या, घनश्याम तिवारी, राजू तिवारी समाजसेवी, महेंद्र पाण्डेय, शैलेंद्र मिश्रा सहित कई किसानों ने कहा कि किसानों को उपज का वास्तविक मूल्य दिलाने हेतु सरकारी क्रय केंद्र गांव में स्थापित कराए जाएं। खेतों में अभी तक नाली का निर्माण न होने से खेतों तक सींच का पानी नहीं पहुंच पाता है। जिससे फसलें सूखने के कगार पर पहुंच जाती हैं। किसानों ने जनप्रतिनिधियों पर भी रोष प्रकट करते हुए अमेठी सांसद व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए किसान नेता सुनील मिश्रा ने कहा कि अमेठी में अभी भी सड़कों पर गड्ढे इनका दावा पूरा फेल है। सड़क और नहर की समस्याओं को गुहार लगाने के बाद भी नजर अंदाज कर रही हैं। यूनियन के जिलासचिव अजय मिश्र जी ने कहा कि किसानों की समस्याओं से जिला प्रशासन को पत्र दे अवगत कराया जाएगा। वहीं उनके समाधान के लिए हर संभव संघर्ष का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन का विस्तार कैसे हो इस विषय पर गंभीर चर्चा हुआ तथा संगठन का विस्तार भी किया गया। जिलाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में हुई चौपाल में उन्होंने कहा कि वो दिन रात किसान भाइयों की समस्या कैसे हल हो इस पर हमेशा विचार करते हैं और समस्याओं का समाधान के लिए संघर्ष करते रहेंगे। वही किसानों ने भी उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर सदैव साथ चलने का भरोसा दिलाया। किसान उत्पीड़न पर भी रोकथाम के लिए किसान का बेटा सुनील मिश्रा ने सपथ खाया और सभी किसान भाइयों को लेकर चलने का भरोसा दिलाया। दिन- प्रतिदिन संगठन का विस्तार कैसे हो इस पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसमें सर्वसहमति से अमेठी के किसानों ने जिला सचिव अजय मिश्र की मौजूदगी में किसान उत्पीड़न बर्दाश्त न होने का संकल्प लिया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button