उत्तराखंडबड़ी खबर

उत्तराखंड के‌ खटीमा में एक और ‘छोटू महाराज सिनेमा’ का उद्घाटन

  • उत्तराखंड के खटीमा में डोम आकार के अनूठे ‘छोटू महाराज सिनेमा’ का आगाज़
  • उत्तराखंड के खटीमा में ‘छोटू महाराज सिनेमा’ ने दी दस्तक, स्थानीय लोगों में ख़ासा उत्साह

खटीमा (उत्तराखंड) : देश के सबसे ख़ूबसूरत राज्यों में से एक उत्तराखंड में अब एक और छोटू महाराज सिनेमा खुल गया है। हाल ही में राज्य के खटीमा में डोम के आकार के एक और सिनेमाघर के खुलने से स्थानीय सिने-प्रेमियों में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है। जुनेजा परिवार इसे स्थानीय लोगों को समर्पित किया।

खटीमा स्थित छोटू महाराज सिनेमा फ़्रेंचाइज़ी के मालिक श्री अक्षित जुनेजा ने इस अनोखे बनावट वाले सिनेमा को स्थानीय जनता को समर्पित करते हुए कहा कि खटीमा के लिए इस तरह के सिनेमाघर का निर्माण किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

के सरा सरा ग्रुप की पहचान एक नामी फ़िल्म निर्माण, वितरण व फ़िल्म प्रदर्शन कंपनी के रूप में होती है। यह एक अग्रणी 360 डिग्री मीडिया एवं एंटरटेनमेंट कंपनी है जो जल्द ही देश भर में 9000 से अधिक छोटू महाराज सिनेमा खोलने का इरादा रखती है। इनमें कुल 125 सिनेमाघर सिर्फ़ उत्तराखंड राज्य में ही खोले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कंपनी पहले से ही हरिद्वार और रानीपोखरी जैसी जगहों पर इस तरह के सिनेमाघरों को सफलतापूर्वक चला रही है. कंपनी ने राज्य के अन्य 16 जगहों पर भी ऐसे सिनेमाघरों के निर्माण की तैयारी दिखाई है।

इस मौके पर के सरा सरा के सीईओ श्री क्लायड मोंटेरियो ने कहा, “दुनिया के मुक़ाबले भारत में स्क्रीन्स की काफ़ी कमी है। ऐसे में कंपनी ने‌ साल 2018 में पायलट परियोजना के तौर पर ‘छोटू महाराज सिनेमा’ की शुरुआत करने की पहल की थी। कंपनी‌ का उद्देश्य देश भर के 2 टियर और 3 टियर शहरों, तहसीलों व तालुकाओं में सिनेमाघरों की संख्या में बढ़ोत्तरी करना और वहां के स्थानीय निवासियों को सिनेमा देखने के अनुभव को और समृद्ध बनाना है।

उल्लेखनीय है कि इस तरह के सिनेमाघरों में रूचि रखने वाले नये साझेदारों को 45 से 50 लाख रुपये निवेश के तौर पर देने होते हैं। इग्लू आकार के इन डोम सिनेमाघरों में सराउंड साउंड और तीनों तरफ़ पसरे स्क्रीन पर फ़िल्म देखने की व्यवस्था है जो दर्शकों के सिनेमा देखने के अनुभव को और भी समृद्ध बनाते हैं।”

के सरा सरा के निदेशक (सेल्स) श्री समीर के सोमैया ने कहा कि अपनी स्थापना के दिनों से अब तक छोटू महाराज सिनेमा में देश भर के लगभग डेढ़ लाख से अधिक लोग रूचि दिखा चुके हैं और राष्ट्रीय व्यापी स्तर पर अब तक 450 से ज़्यादा फ़्रेंचाइज़ संधियों पर हस्ताक्षर किये जा चुके हैं। 40 फ़ुट से 50 फ़ुट तक के डोम आकार के इन अनूठे सिंगल स्क्रीन्स में 100 से लेकर 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है।

सीनियर एक्ज़ीक्यूटिव श्री कौशल करोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि डोम आकार के इस दर्शनीय सिनेमाघर का निर्माण ‘FRP’ के इस्तेमाल से किया गया है और इस सिनेमाघर को पूरी तरह से सुरक्षा के लिहाज़ से निर्मित किया गया है। मॉड्यूलर आकार होने के चलते इसे एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से स्थानांतरित भी किया जा सकता है।

ग़ौरतलब है कि के सरा सरा लगभग दो दशक से मीडिया और मनोरंजन जगत में सक्रिय कंपनी है। उनके द्वारा बनाई गई प्रमुख फ़िल्मों में ‘सरकार’, ‘सरकार राज’, ‘पार्टनर’, ‘गोलमाल’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी सशक्त, मनोरंजक और चर्चित फ़िल्मों का शुमार है। इतना ही नहीं, कंपनी‌ की ओर से अब तक 100 से अधिक ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों का वितरण भी किया जा चुका है। कंपनी की पहचान देश के सबसे बढ़े डिजिटल सेवा प्रदाता के तौर पर भी होती है। उसकी ओर से मुहैया कराई जाने वाली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल दुनिया भर में फ़ैले उसके साझेदार एक अर्से से करते आ रहे हैं।

अब डोम आकार के अनूठे सिनेमाघर के निर्माण से कंपनी एक बार फिर से चर्चा में है। कंपनी की ओर से की गई यह पहल ज़मीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने की कोशिश है। इतना ही नहीं, सिनेमाघर में टिकटों के दाम भी किफ़ायती रखे गये हैं ताकि अधिक से अधिक सिने-प्रेमी अपनी पसंदीदा फ़िल्मों का लुत्फ़ उठा सकें।

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि खटीमा में स्थित छोटू महाराज डोम सिनेमा एक ख़ूबसूरत राज्य के तौर पर जाने जाने वाले उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से चार चांद लगा रहा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button