उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्पिनी ने ‘‘नवाबों के शहर’’ लखनऊ में किया अपना विस्तार

लखनऊ। भारत में सैकण्ड हैण्ड कारों की खरीद-बिक्री के लिए जाने-माने प्लेटफॉर्म स्पिनी ने उत्तरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए लखनऊ के बाज़ार में विस्तार की घोषणा की है। स्पिनी का यह नया कार हब गोमती नगर रोड़, विभुति खंड, लखनऊ में स्थित है। स्पिनी अश्योर्ड कारों की अखिल भारतीय इन्वेंटरी के साथ ब्राण्ड अपने हर टचपॉइन्ट्स के माध्यम से शहर के उपभोक्ताओं को आधुनिक समाधान उपलब्ध कराने के लिए तैयार है, जहां वे सैकण्ड-हैण्ड कार की खरीद-बिक्री का सहज एवं उत्कृष्ट अनुभव पा सकते हैं।

कंपनी की फुल-स्टैक क्षमताओं के चलते उपभोक्ता घर बैठे कार की खरीद-बिक्री का फैसला ले सकते हैं। स्पिनी उन्हें पूरी तरह से कॉन्टैक्टलैस एवं डिजिटल लेनदेन का अनुभव प्रदान करता है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाईन-फर्स्ट अनुभव को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई है। जहां उपभोक्ता साईट पर उपलब्ध हर सैकण्ड हैण्ड कार का 360 डिग्री व्यू देख सकते हैं और इससे जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पा सकते हैं।

स्पिनी अश्योर्ड कार का भुगतान प्राप्त हो जाने के बाद कार को उपभोक्ता के घर तक डिलीवरी देने के लिए तैयार किया जाता है, इस दौरान सुनिश्चित किया जाता है कि बाहरी एक्सपोज़र कम से कम हो और सुरक्षा बरक़रार रखी जाए। विभिन्न शहरों में स्पिनी के कार हब सैनिटाइज़ेशन ज़ोन की तरह काम करते हैं, जहां हर टेस्ट ड्राईव से पहले और बाद में कार को सैनिटाइज़ किया जाता है, इसमें बार-बार छुई जाने वाली सतहों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

लखनऊ के बाज़ार में स्पिनी के प्रवेश पर बात करते हुए नीरज सिंह, संस्थापक एवं सीईओ, स्पिनी ने कहा, ‘‘उत्तरी क्षेत्र में अपनी विस्तार योजनाओं तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों एवं नगरों के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण कारें उपलब्ध कराने के उद्देश्य के साथ राजधानी लखनऊ में हमारी मौजूदगी शहरवासियों को कार की खरीद-बिक्री का सहज अनुभव प्रदान करेगी।

शहर में प्रवेश के साथ हम लखनऊ बेल्ट से जुड़े अन्य नगरों और क्षेत्रों को भी अपनी सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने आधुनिक इंटीग्रेटेड परफोर्मेन्स सेंटर की शुरूआत भी की है। हमें उम्मीद है कि लखनऊवासी भी अब कार की खरीद के इस अनूठे मॉडल के साथ कॉन्टेक्टलैस अनुभव पा सकेंगे और पूरे भरोसे, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कार खरीद सकेंगे।’’

यह प्लेटफॉर्म स्पिनी अश्योर्ड के साथ ‘होम टेस्ट ड्राईव और होम डिलीवरी’ का अनुभव प्रदान करता है, जिसमें 200 पॉइन्ट्स की जांच, 5 दिन की मनी-बैक गारंटी, फिक्स्ड प्राइस अश्योरेन्स और एक साल की वारंटी शामिल है।

साथ ही सैल राईट बाय स्पिनी सैकण्ड हैण्ड कार का सर्वश्रेष्ठ मूल्य देता है क्योंकि इसमें कोई बिचौलिए नहीं होते और कीमत का पूरा फायदा विक्रेता को ही मिलता है। साथ ही वे घर बैठे कार की जांच एवं तुरंत भुगतान का लाभ भी उठा सकते हैं। कंपनी के फुल-स्टैक मॉडल के चलते कार तब तक स्पिनी की कस्टडी में रहती है, जब तक यह नए मालिक को ट्रांसफर नहीं हो जाती।’’

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button