उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए कार्य कर रही सरकार: नितिन अग्रवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। आज का बजट जनमानस के आशाओं के अनुरुप है। आबकारी मंत्री ने कहा कि आबकारी विभाग ने राजस्व बढ़ाने के लिए बखुबी कार्य किये हैं और आगामी लक्ष्य भी तय है। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में सभी का ध्यान रखा गया है और ये बजट मजदूर, गरीब, गृहस्थ, किसान, महिला सहित सर्वसमाज का है। सभी वर्ग विशेष का ख्याल रखकर बजट आया है और आशा के अनुरुप ये सुंदर बजट है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 करोड़ निर्धन जनों को निशुल्क अनाज उपलब्ध कराया गया है। तीन करोड़ मजदूरों को मार्च 2022 तक पांच सौ रुपये प्रतिमाह का भत्ता और 98 लाख नागरिकों को एक हजार रुपये प्रतिमाह का भत्ता दिया गया। उत्तर प्रदेश ही है, जहां पर एक करोड़ 67 लाख महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक आर्थिक सहायता दिलाने में भी उत्तर प्रदेश का आज प्रथम स्थान है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना से प्रदेश के पन्द्रह करोड़ लोगों को लाभ मिला है। विशालतम खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम के लाभ को देखते हुए इसका विस्तार अप्रैल 2022 से जून 2022 तक कर दिया गया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button