उत्तर प्रदेशलखनऊ

कथक में मीशा रतन, श्रेया व सिमरन रहीं प्रथम

  • आस्था, ऋभु, अनुषा, मनन, मृदुनंदन व प्रवीण कुमार अन्य प्रतियोगिताओं में अव्वल
  • उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी संभागीय प्रतियोगिताएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की वार्षिक शास्त्रीय संगीत नृत्य प्रतियोगिता के कथक किशोर वर्ग में मीशा रतन प्रथम रहीं। बाल वर्ग में श्रेया वर्मा और युवा वर्ग में सिमरन कश्यप प्रथम रहीं। गोमतीनगर स्थित अकादमी के वाल्मीकि रंगशालां मंगलवार को लखनऊ संभागीय प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं में कथक में बाल वर्ग में अदिति बसाक व पार्थवी राय द्वितीय और अनन्या वर्मा व अहाना स्वर्णकार तृतीय रहीं।

किशोर वर्ग में स्तुति जैन द्वितीय व विवेक वर्मा द्वितीय रहे। स्वस्ति व मानसी को तृतीय स्थान मिला। युवा वर्ग में एकता मिश्रा द्वितीय व सिम्मी कुमारी तृतीय रहीं। ख्याल गायन बाल वर्ग में आस्था मिश्रा प्रथम, अनुषा द्विवेदी द्वितीय व मिहिका गांगुली तृतीय रहीं। ख्याल गायन किशोर वर्ग में स्वस्ति द्विवेदी को द्वितीय स्थान मिला। ख्याल गायन के युवा वर्ग में ऋभु वासुदेव प्रथम व रविकुमार गुप्ता द्वितीय रहे।

ठुमरी गायन बाल वर्ग में अनुषा त्रिवेदी प्रथम चुनी गयीं। बाल वर्ग तबला में मनन मिश्रा प्रथम व वरद विनायक द्वितीय स्थान पर रहे। किशोर वर्ग तबला में मृदुनंदन सनवाल पहले व सत्य प्रकाश दूसरे स्थान पर रहे। किशोर वर्ग पखावज में प्रथम स्थान पर प्रवीण कुमार रहे। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका दिल्ली के सुभाष चन्द्र, कोलकाता के पार्थप्रतिम और उन्नाव के शेख इब्राहिम थे। प्रतियोगिता का संयोजन कर रही अकादमी की संगीत सर्वेक्षक रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि गायन, वादन व नृत्य के सभी वर्गों में प्रथम स्थान पर आए प्रतिभागी अगले चक्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। प्रतियोगिता का संचालन बिंदु जैन ने किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button