उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

आंधी और बारिश से हुई क्षति को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

  • योगी बोले, 24 घण्टे के अंदर प्रभावित लोगों को मिले अनुग्रह सहायता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों को आंधी और बारिश से हुई क्षति से प्रभावित परिवारों को सहायता देने के निर्देश दिए हैं। यूपी में सोमवार को आंधी और बारिश से हुई क्षति को लेकर सीएम ने बैठक में उन परिवारों को आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में आंधी तूफान से 22, डूबने से 12 एवं आकाशीय विद्युत से पांच जनहानि हुईं हैं। प्रदेश में कुल 39 जनहानि हुई हैं। इसके अतिरिक्त आकाशीय विद्युत से 03 व्यक्तियों की घायल होने तथा जनपद शाहजहांपुर एवं बांदा से 03 पशुहानि की सूचना मिली है। सीएम ने प्रदेश में आंधी तूफान, आकाशीय विद्युत व डूबने से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को 24 घण्टे के अंदर अनुग्रह सहायता दिये जाने के निर्देश दिये हैं।

भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित आपदाओं जैसे आंधी तूफान, आकाशीय विद्युत एवं डूबने आदि से हुई क्षतियों-जनहानि घायल, पशुहानि, मकान क्षति आदि में राज्य आपदा मोचक निधि से अनुग्रह सहायता दी जाती है। इसके तहत अधिसूचित आपदाओं के कारण मृत्यु होने की स्थिति में प्रति मृतक चार लाख रुपये, शारीरिक अक्षमता 40 से 60 प्रतिशत होने पर 59,100 प्रति व्यक्ति, 60 प्रतिशत से अधिक शारीरिक अक्षमता होने की स्थिति में दो लाख प्रति व्यक्ति, गंभीर चोट जिसके कारण एक सप्ताह से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती होने तक 12700 प्रति व्यक्ति और एक सप्ताह से कम अस्पताल में भर्ती होने तक 4300 रुपये प्रति व्यक्ति मदद दी जाती है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button