उत्तर प्रदेशलखनऊ

सिंधी विषय रोजगार परक होती जा रही: सत्येन्द्र भवनानी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सिन्धी अकादमी ने आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव वर्ष एवं सिंधी भाषा दिवस के उपलक्ष्य में विचार संगोष्ठी कार्यक्रम किया। वक्ता सत्येन्द्र भवनानी ने कहा कि युवा पीढ़ी सिंधी एकल विषय से आईएएस की तैयारी कर रहें हैं। सिंधी विषय से पढ़ने के कारण आईएएस के साथ ही सिंधी भाषा के प्रोफेसर तथा अन्य सरकारी पदों पर जा रहें है। इस तरह सिंधी विषय रोजगार परक होती जा रही हैै।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अकादमी उपाध्यक्ष नानक चन्द लखमानी ने कहा कि प्रत्येक बच्चों के प्रथम अध्यापक उनके माता पिता होते हैं, इसलिए प्रत्येक घरों में अपने-अपने बच्चों से सिंधी भाषा में ही बोलना चाहिए। जिससे प्रत्येक बच्चा आगे चलकर सिंधी भाषा बोल सके तथा भविष्य में सिंधी भाषा से स्नातक एवं परास्नातक की पढ़ाई करने के उपरान्त प्रशासनिक सेवाओं में भी अपना योगदान दे सके।

उक्त कार्यक्रम में वक्ता डीसी चन्दानी, सत्येन्द्र भवनानी, नितेश कुमार मंध्यान, ज्योति संगवानी, आशा सेवलानी, पूनम लखमानी, कविता खत्री, लाजवती, बरखा मंध्यान ने वक्ताओं के रुप प्रतिभाग लिया। हरि बख्श सिंह, निदेशक उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button