उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

आज थम जाएगा छठे चरण का चुनाव प्रचार, 10 जिलों की 57 सीटों पर 3 मार्च को डाले जाएंगे वोट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे फेज का मतदान 3 मार्च को है. छठे फेज के लिए जारी प्रचार पर एक मार्च की शाम 6 बजे रोक लग जाएगी. छठे फेज में प्रदेश के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है. छठे फेज को लेकर सोमवार को तमाम दलों के दिग्गज नेताओं ने जोरदार प्रचार किया. भाजपा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सपा के लिए अखिलेश यादव, कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा, बसपा के लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने वोट मांगा. दूसरे दलों के नेताओं ने भी प्रचार करके वोटर्स से समर्थन मांगा.

प्रचार के अंतिम दिन चलेगा हाई-प्रोफाइल कैंपेन

उत्तर प्रदेश चुनाव के छठे फेज के लिए 1 मार्च की शाम 6 बजे प्रचार का शोर थम जाएगा. यह रोक छठे चरण के मतदान के समाप्त होने तक अर्थात 48 घंटे तक प्रभावी रहेगा. छठे फेज के प्रचार के अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और तमाम दिग्गज नेता बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे. वहीं, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव गोरखपुर और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इटवा, शोहरतगढ़, फरेंदा और बस्ती में मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान करेंगी.

यूपी चुनाव के छठे चरण में 10 जिलें शामिल

अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया

यूपी चुनाव के छठे फेज में 57 सीटों पर वोटिंग

कटेहरी, टांडा, आलापुर (सु), जलालपुर, अकबरपुर, तुलसीपुर, गैंसड़ी, उतरौला, बलरामपुर (सु), शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (सु), बांसी, इटवा, डुमरियागंज, हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा (सु), मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा (सु), फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज (सु), पनियरा, कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी (सु), चौरी-चौरा, बांसगांव (सु), चिल्लूपार, खड्डा, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, बैरिया, कुशीनगर, हाटा, रामकोला (सु), रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर (सु), बरहज, बेल्थरा रोड (सु), रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर और बांसडीह

योगी, लल्लू और रामगोविंद की प्रतिष्ठा दांव पर

इस चरण में जिन प्रमुख प्रत्याशियों की किसमत दांव पर है उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य सरकार में मंत्री सतीश द्विवेदी, सूर्य प्रताप शाही, उपेंद्र तिवारी, श्रीराम चौहान व राम स्वरूप शुक्ला मुख्य हैं। इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, बसपा छोड़ सपा में आए लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, राज किशोर सिंह, स्वामी प्रसाद मौर्य, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई अन्य दिग्गज शामिल हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button