उत्तर प्रदेशगोरखपुरबड़ी खबर

सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में दाखिल करेंगे नामांकन, अमित शाह समेत बीजेपी के दिग्गज होंगे साथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव पहली बार लड़ रहे राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. सीएम योगी के नामांकन के दौरान बीजेपी के बड़े नेता उनके साथ रहेंगे. वहीं सीएम योगी के नामांकन के मद्देनजर अफसरों ने गोरखपुर में डेरा डाल दिया है. जानकारी के मुताबिक नामांकन के बाद शुक्रवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं सीएम योगी की सुरक्षा में एटीएस के जवान तैनात रहेंगे.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ मैदान में हैं. बीजेपी ने उन्हें गोरखपुर शहर से प्रत्याशी बनाया है. अभी तक सीएम योगी लोकसभा का चुनाव लड़ते आए हैं और वह गोरखपुर से सांसद रहे हैं. जबकि राज्य का सीएम बनने के बाद बीजेपी उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया था. जबकि राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव वह पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं.

वहीं आज सीएम योगी आदित्यनाथ के नामांकन के बाद महाराणा प्रताप इंटर कालेज में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद शहर के विभिन्न वर्गों के निर्वाचित एक हजार प्रतिनिधि जनसभा में शामिल होंगे. इन 1000 लोगों में शिक्षाविद, डॉक्टर, समाजसेवी, उद्यमी, व्यापारी, अधिवक्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठन और प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि होंगे.

जानकारी इस चुनावी जनसभा का सोशल मीडिया पर भी प्रसारण किया जाएगा और जनसभा में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री, पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार सुबह सीधे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे. फिलहाल बीजेपी के बड़े नेता आज गोरखपुर में डाले हुए हैं और वह गली-गली जाकर सीएम योगी के लिए वोट मांगेंगे.

गोरखनाथ मंदिर में भी आएंगे अमित शाह

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलेक्ट्रेट में सीधे एडीएम वित्त एवं राजस्व (कमरा नंबर 24) की अदालत में नामांकन दाखिल करने के बाद गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना कर ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवद्यनाथ का आशीर्वाद लेंगे. इसके बाद वह जनसभा में शामिल होंगे. वहीं जनसभा को संबोधित करने के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, धर्मेंद्र प्रधान और स्वतंत्रदेव सिंह समेत तमाम बड़े नेता गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और दर्शन करेंगे.

अमित शाह कर सकते हैं डोर-टू-डोर जनसंपर्क

मीडिया रिपोर्ट के मताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ का नामांकन करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर बीजेपी के समर्थन के लिए वोट मांग सकते हैं. वहीं 5 फरवरी को सीएम योगी घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और वह सुबह 9 बजे से 10 बजे तक मोहद्दीपुर गुरुद्वारे में सिख समाज के लोगों से मिलेंगे.

एटीएस कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे सीएम योगी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज गोरखपुर में नामांकन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ एटीएस के सुरक्षा घेरे में रहेंगे. वहीं मुख्यमंत्री के नामांकन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी होंगे, जिसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा के लिहाज से कलक्ट्रेट के आसपास की ऊंची इमारतों पर भी पुलिस मौजूद रहेगी और सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की मदद से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. गुरुवार को ही एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के 24 कमांडो गोरखपुर पहुंच गए हैं. इसके साथ ही आज सीएम योगी सुरक्षा में चार एसपी, आठ सीओ, 60 इंस्पेक्टर, 180 कांस्टेबल, दो कंपनियों को पीएसी सुरक्षा में तैनात किया गया है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button