उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

उत्तर प्रदेश के चुनाव में JDU ने रखा कदम, 19 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी, कांग्रेस, सपा और बसपा जैसे राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर रहे हैं. तो वहीं अब यूपी के चुनाव में बिहार में बीजेपी के साथ एनडीए की साथी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी कदम रख दिया है. जेडीयू ने प्रत्याशियों की पहली सूची (JDU Candidate List) का ऐलान कर दिया है. जेडीयू की लिस्ट में 20 प्रत्याशियों का नाम है. हालांकि कुछ घंटों बाद पार्टी ने बैरिया से उम्मीदवार रमेश चंद उपाध्याय का टिकट काट दिया.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने प्रत्याशियों का ऐलान किया. जेडीयू की ये लिस्ट बीजेपी के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है. इस लिस्ट में ज्यादातर पूर्वांचल के जिलों पर फोकस किया गया है, जैसे वाराणसी, अयोध्या, मिर्जापुर, सोनभद्र, उन्नाव, प्रयागराज, बलिया, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, मिर्जापुर, ललितपुर, देवरिया, कानपुर देहात, प्रतापगढ़, अमेठी, रामपुर और लखनऊ शामिल हैं.

लखनऊ कैंट से आशीष सक्सेना को मिला टिकट

लखनऊ कैंट से जेडीयू ने आशीष सक्सेना को प्रत्याशी बनाया है. कैंट विधानसभा यूपी चुनाव में हॉट सीट मानी जा रही है. यहां से बीजेपी ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को टिकट दिया है. वहीं, इससे पहले सांसद रीता बहुगुणा जोशी यहां से अपने बेटे को टिकट दिलाना चाहती थीं.

इन प्रत्याशियों को मिला टिकट

क्रम संख्या जिला विधानसभा का नाम प्रत्याशी का नाम
1 वाराणसी रोहनिया सुशील कश्यप
2 अयोध्या गोसाईगंज मनोज वर्मा
3 मिर्जापुर मडिहान अरविंद पटेल
4 सोनभद्र घोरावल अनीता कौल
5 उन्नाव बांगरमऊ राबिया बेगम
6 प्रयागराज प्रतापपुर नीरज सिंह पटेल
7 प्रयागराज करछना अजीत प्रताप सिंह
8 श्रावस्ती भिन्गा राजेश कुमार शुक्ला
9 सोनभद्र राबर्ट्सगंज अतुल प्रताप पटेल
10 सिद्धार्थनगर सोहरतगढ़ ओम प्रकाश गुप्ता
11 जौनपुर मडियाहूं सुशील कुमार पटेल
12 मिर्जापुर चुनार संजय सिंह पटेल
13 ललितपुर महरौनी (आरक्षित) कैलाश नारायण
14 देवरिया भाटपार रानी राम आश्रय राजभर
15 कानपुर देहात भोगनीपुर सतीश सचान
16 प्रतापगढ़ रानीगंज संजय राज पटेल
17 अमेठी जगदीशपुर (आरक्षित) दिनेश कुमार
18 रामपुर विलासपुर जगदीश शरण पटेल
19 लखनऊ कैंट आशीष सक्सेना

बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं

जद (यू) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले उतरने का फैसला किया. नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन ने कहा कि पार्टी को चुनाव पूर्व के प्रस्ताव पर बीजेपी से कोई “सकारात्मक प्रतिक्रिया” नहीं मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया था.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button