खेल-खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह बने पिता, पत्नी हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म, प्रशंसकों से निजता का सम्मान करने की अपील

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह मंगलवार को पिता (Yuvraj Singh Son) बन गए. उनकी पत्नी हेजल कीच (Hazel Keech) ने बेटे को जन्म दिया है. युवराज (Yuvraj Singh) ने ट्विटर पर लिखा कि अपने सभी प्रशंसकों, परिवार के सदस्यों और दोस्तों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भगवान ने हमें एक बेटे का आशीर्वाद दिया है. उन्होंने इस मौके पर सभी से निजता का सम्मान करने की भी अपील की है.

वनडे विश्व कप 2011 में ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रहे युवराज सिंह ने इस खुशखबरी को शेयर करते हुए लिखा कि वे इस आशीर्वाद के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं. उन्होंने लिखा, “हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बेटे का आशीर्वाद दिया है. हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं. और आपसे उम्मीद करते हैं कि इस दुनिया में नन्हें का स्वागत करते हुए हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. प्यार, हेजल और युवराज.”

टी20 विश्व कप 2007 और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप विजेता टीम के नायक रहे युवराज ने 2019 में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर की 6 गेंद में लगाए गए उनके 6 छक्के आज भी प्रशंसकों को याद है. पिछले साल टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद युवराज सिंह ने फरवरी 2022 से क्रिकेट के मैदान पर वापसी का संकेत दिया था. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह किस टूर्नामेंट या टीम के लिए खेलते हुए दिखेंगे.

युवराज ने भारत के लिए अक्टूबर 2000 में कीनिया के खिलाफ वनडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और आखिरी वनडे जून 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला. उन्होंने 304 वनडे में 36 . 55 की औसत से 8701 रन बनाये जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं . वहीं 40 टेस्ट में 1900 और 58 टी20 में 1177 रन उनके नाम हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button