उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में कोरोना के खतरे को देखते हुए दसवीं कक्षा तक के स्कूल अब 16 तक बंद, ऑनलाइन क्लासेज चलेंगी

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला किया है. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कक्षा 10 तक के स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही शिक्षण संस्थान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रख सकेंगे और सत्र को नियमित रखने के लिए 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी.

राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों को केवल वैक्सीनेशन के लिए स्कूल बुलाया जाए और इन छात्रों को वैक्सीन लगाने के अगले दिन अवकाश दिया जाए और शेष अवधि में 11-12 की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएं. असल में बुधवार को कुछ जिलों में भ्रम की स्थिति फैल गई कि स्कूलों में छुट्टियां तभी रहेंगी जब जिलों में कोरोना संक्रमण के 1000 से अधिक मामले सामने आएंगे. लिहाजा स्कूलों ने इसके बाद कोई दिशा निर्देश ना तो छात्रों को दिए और ना ही टीचर्स को. जिसके बाद राज्य सरकार ने इसको लेकर स्पष्ट तौर पर आदेश दिए. वहीं राज्य सरकार ने कहा कि आंगनबाड़ियां बंद रहेंगी लेकिन विद्यार्थियों को घर पर ही पोषाहार उपलब्ध कराया जाएगा.

टीम 9 की बैठक में लिया गया फैसला

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उच्च स्तरीय टीम-09 की बैठक में स्कूलों को लेकर फैसला लिया. इस बैठक में कक्षा 10 तक के सभी स्कूलों और कक्षा 11-12 के छात्रों के लिए 16 जनवरी तक अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि स्कूल को केवल वैक्सीनेशन के लिए खोला जाएगा और वैक्सीनेशन के अगले दिन बच्चों को छुट्टी दी जाएगी.

अब रात में 10 बजे से लगेगा कर्फ्यू

नवनीत सहगल ने कहा कि गुरुवार से कोरोना कर्फ्यू अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा. वहीं उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले 24 घंटे में एक लाख 92 हजार 430 नमूनों की जांच की गई है और जिसमें 2038 में संक्रमित होने की पुष्टि हुई. वहीं इस दौरान राज्य में 51 मरीज इंफेक्शन मुक्त हो गए. उन्होंने कहा कि बदलती परिस्थितियों को देखते हुए व्यापक जनहित को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श से नए सीओवीड दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button