विदेश

यूक्रेन हो रहा हमलावर, रूस ने खाली कराए सीमावर्ती दो गांव

  • नाटो में शामिल हुए फिनलैंड व स्वीडन तो रूस तैनात करेगा परमाणु हथियार
  • युद्ध के दौरान बंदी बनाए तीस यूक्रेनी नागरिकों की रिहाई का रूस ने किया ऐलान

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में कतई नरमी नहीं दिखाई दे रही है। रूस लगातार बमबारी कर यूक्रेन को तबाह करने में जुटा है, वहीं यूक्रेन भी जवाबी कार्रवाई में पीछे नहीं है। अब यूक्रेन ने रूस-यूक्रेन सीमा पर रूस के सीमावर्ती इलाकों पर हमला तेज कर दिया है। इसके परिणाम स्वरूप रूस भी चौकन्ना हो गया है। रूस ने यूक्रेन सीमा से सटे दो गांव खाली करा लिये हैं।

यूक्रेन लगातार रूस के सीमावर्ती इलाकों पर हमले कर रहा है। यूक्रेन की सेनाओं ने रूस का एक युद्धपोत भी उड़ा दिया है। यूक्रेन के आक्रामक तेवरों को देख रूस ने सीमावर्ती गांवों को खाली कराना शुरू कर दिया है। गुरुवार को दो गांव खाली कराए गए। अगले कुछ दिनों में इनकी संख्या बढ़ सकती है। रूस और यूक्रेन के इस घमासान के बीच रूस ने यूक्रेन के तीस नागरिकों को रिहा करने के आदेश दिये हैं। ये नागरिक युद्ध के दौरान बंदी बनाए गए थे।

इस बीच फिनलैंड और स्वीडन के नाटो में शामिल होने की संभावना पर रूस ने तीव्र प्रतिक्रिया जाहिर की है। रूस का कहना है कि यदि स्वीडन और फिनलैंड नाटो में शामिल होने का फैसला करते हैं, तो रूस अपनी सुरक्षा प्रणाली और मजबूत करने को विवश होगा। ऐसा होने पर रूस ने परमाणु हथियार तैनात करने की चेतावनी भी दी है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button