ताज़ा ख़बरविदेश

रूस और चीन ने किया संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की बड़ी भूमिका का समर्थन

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की बड़ी भूमिका को लेकर दुनिया की महाशक्तियां खुल कर समर्थन में आ रही हैं। अब चीन और रूस ने भी संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की बड़ी भूमिका का समर्थन किया है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने के लिए दुनिया भर के नेता जुटे हैं।

इसी बीच ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रियों की बैठक में एक साथ मिलकर दुनियावी समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। पांचों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में जानकारी दी गयी कि बैठक में चीन और रूस ने अंतरराष्ट्रीय मामलों में ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका के महत्व पर चर्चा हुई। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य चीन और रूस ने संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की बड़ी भूमिका निभाने की आकांक्षा का समर्थन किया।

उल्लेखनीय है कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किये जाने का मजबूत दावेदार है। दुनिया की 36 अरब से अधिक आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह ब्रिक्स द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की बड़ी भूमिका के समर्थन को इसी परिप्रेक्ष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। बैठक में ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस अल्बर्टो फ्रेंको फ्रैंक, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य की अंतरराष्ट्रीय संबंध व सहयोग मंत्री नलेदी पैंडर व चीन के विदेश मंत्री वांग यी शामिल हुए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button