ताज़ा ख़बरविदेश

इमरान खान के घर ‘आतंकियों’ के छिपे होने का इनपुट, पुलिस ने पूरे इलाके को घेरा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लाहौर स्थित घर को पुलिस ने घेर लिया है। पाकिस्तान स्थित पंजाब सरकार का कहना है कि इमरान खान के घर में 30-40 आतंकी के छिपे होने का इनपुट मिला है। जानकारी के मुताबिक लाहौर के जमान पार्क स्थित इमरान खान के घर के बाहर बड़ी तादाद में पुलिस जमा है। पुलिस के मुताबिक इमरान के घर के अंदर 40 आतंकी छिपे हुए हैं। जिन्हें सौंपने के लिए पुलिस ने इमरान को 24 घंटे की समय सीमा दी है।

कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘पीटीआई को इन आतंकियों को पुलिस के हवाले कर देना चाहिए वरना कानून अपना काम करेगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इन ‘आतंकवादियों’ की मौजूदगी के बारे में पता था क्योंकि उसके पास विश्वसनीय खुफिया रिपोर्टें थीं।

इस बीच इमरान के घर की पुलिस द्वारा घेराबंदी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में इमरान के समर्थक भी उनके घर के बाहर जमा होने लगे हैं। इमरान के घर के बाहर भारी पुलिस बल और उनके समर्थकों के जमा होने के बाद झड़प की आशंका भी बढ़ गई

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में स्कूल में गोलीबारी, एक छात्रा की मौत, छह अन्य घायल

पाकिस्तान के उत्तर- पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक विद्यालय में मंगलवार को हुई गोलीबारी में एक छात्रा की मौत हो गयी और पांच छात्रों तथा एक शिक्षक घायल हो गये। गंडापुर के डिवीजनल पुलिस अधिकारी स्वात शफी उल्लाह ने मीडिया को बताया कि स्वात जिले में विद्यालय की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रों ने गोलियां चलाईं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार इस घटना में नौ वर्षीय छात्रा की मौत हो गयी और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। वहीं, घायलों को उपचार के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो छात्रों की हालत गंभीर बनी हुयी है।उन्होंने कहा कि संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर पुलिसकर्मी को कुछ मनोवैज्ञानिक समस्याएं थीं, जिसके कारण उसने अपराध को अंजाम दिया है। वहीं, अपराधी ने कहा कि गोलीबारी दुर्घटनावश हुई और उसने जानबूझकर बच्चों को निशाना नहीं बनाया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button