उत्तराखंडताज़ा ख़बर

उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

  • आठ मंत्रियों ने भी ली मंत्री पद की शपथ
  • प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, नड्डा, राजनाथ, गडकरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। बुधवार को परेड ग्रांउड में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

बुधवार दोपहर को राजधानी के परेड ग्रांउड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ हुई। इसके बाद राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इसके बाद बारी-बारी से मंत्रियों ने शपथ ली।

पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने पारंपरिक वेशभूषा में शपथ ली। प्रेमचन्द अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इनके अलावा सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरव बहुगुणा, डॉ धन सिंह रावत, चंदन राम दास ने मंत्री पद की शपथ ली। नई कैबिनेट में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण किया गया है। नए चेहरों के रूप में सौरभ बहुगुणा और चंदन राम दास को भी इस कैबिनेट में शामिल किया गया है।

शपथ समारोह के मुख्य मंच के अलावा मंच के दाहिनी ओर विधायक और बाई ओर संतों के लिए मंच सजा हुआ था। संतों के मंच पर संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पहुंचकर शपथ से पहले संतों को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संतों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

पिछली कैबिनेट में थे 11 मंत्री

पिछली बार जब पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ली थी तो उनके साथ 11 विधायक मंत्री बनाए गए थे। कैबिनेट में सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, धनसिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद शामिल थे। इनमें से यशपाल आर्य और हरक सिंह रावत पार्टी छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button