उत्तर प्रदेशलखनऊ

समृद्ध और स्वर्णिम भारत के लिए आगे आएं युवा : तेजस्वी सूर्या

लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के काकोरी स्मारक में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा कि समृद्ध और स्वर्णिम भारत के निर्माण के लिए युवा आगे आएं। उन्होंने इस देश के युवाओं से हमारे भूले हुए नायकों की महिमा को याद करने, प्रेरणा लेने और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार को मजबूत करने के अभियान का नेतृत्व करने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि युवाओं का समय आ गया है और इसलिए यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम एक समृद्ध और स्वर्णिम भारत के लिए खुद को प्रस्तुत करें। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बुधवार को सामाजिक न्याय पखवाड़ा के समापन दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए।

भाजयुमो द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम में विशेष महत्व वाले स्थानों पर स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया गया था। इन स्थानों पर स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया गया। नए युवाओं से जुड़ने और उन्हें आजादी का अमृत महोत्सव के संदेश से अवगत कराने के लिए इन स्थानों पर देशभक्ति गीत और नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। काकोरी स्मारक पर भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के अलावा,प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी,प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा हर्षवर्धन सिंह,भाजयुमो अवध के अध्यक्ष नितिन मित्तल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button