उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अग्निपथ योजना: विरोध के बीच योगी की युवाओं से अपील, आप किसी बहकावे में न आएं

लखनऊ: सेना में भर्ती के लिए सरकार ने अग्नीपथ योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत सरकार 4 वर्षों के लिए युवाओं को सेना में भर्ती करेगी। उसके बाद उन्हें रिटायर कर दिया जाएगा। अब इसी को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बिहार में इस प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। इन सब के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से अपील की है। योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि अग्नीपथ योजना युवाओं के भविष्य को स्वर्णिम आधार देगी। युवा किसी बहकावे में ना आए।

योगी ने अपने ट्वीट में लिखा कि युवा साथियो, ‘अग्निपथ योजना’ आपके जीवन को नए आयाम प्रदान करने के साथ ही भविष्य को स्वर्णिम आधार देगी। आप किसी बहकावे में न आएं। माँ भारती की सेवा हेतु संकल्पित हमारे ‘अग्निवीर’ राष्ट्र की अमूल्य निधि होंगे व उत्तर प्रदेश सरकार अग्निवीरों को पुलिस व अन्य सेवाओं में वरीयता देगी। जय हिंद। बिहार में केंद्र सरकार की सैन्य बलों में भर्ती की नई योजना अग्निपथ’ के खिलाफ लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी विरोध-प्रदर्शन जारी रहा।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रेल मार्ग तथा राजमार्ग पर लकड़ी तथा टायर जलाकर यातायात बाधित किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘अग्निपथ’ योजना को रद्द करने की मांग को लेकर जहानाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-83 पर टायर जलाए और वहां धरना भी दिया। नवादा रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया। वहां प्रदर्शनकारी सेना में भर्ती की नई व्यवस्था के प्रति अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पटरियों पर व्यायाम करते दिखे।

क्या है सेना का अग्निपथ?

तीनों सेनाओं में जवानों की कम समय के लिए भर्ती होगी। सैन्य बलों में जवानों की 4 साल के लिए भर्ती होगी। 17 साल 6 महीने से 21 साल तक के लोग भर्ती होंगे। छह महीने की ट्रेनिंग के बाद सैन्य बलों में शामिल होंगे। जवान साढ़े तीन साल फोर्स में एक्टिव ड्यूटी करेंगे। बाद में 75 फीसदी जवानों को रिटायर कर दिया जाएगा। 25 फीसदी जवानों की एक महीने बाद फिर से भर्ती होगी। भर्ती सेना के तय नियमानुसार ही होगी। मेरिट और चार साल के सेवाकाल के दौरान किए गए प्रदर्शन के आधार पर केंद्रीयीकृत और पारदर्शी मूल्य़ांकन होगा। 100 % उम्मीदवार वालंटियर के तौर पर रेगुलर काडर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button