उत्तर प्रदेशलखनऊ

समाज के हर वर्ग की आशाओं को पूरा करने वाला बजट: योगी आदित्यनाथ

  • आम बजट में अंत्योदय का विजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग की आशाओं को पूरा करने वाला बजट है। योगी ने कहा कि प्रस्तुत आम बजट 2023-24 में ‘नए भारत’ की समृद्धि का संकल्प है, अंत्योदय का विजन है, 130 करोड़ देश वासियों की सेवा का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि वर्तमान केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। निःसंदेह, यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मैं आजादी के अमृत काल में प्रस्तुत श्विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करते सर्वसमावेशी और लोक-कल्याणकारी केंद्रीय बजट 2023-24 का स्वागत करता हूं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनन्दन किया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button