उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के भारी बहुमत हासिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को एक बार फिर से सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं. न्यूज एजेंसी ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया है कि योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शाम चार बजे सूबे के मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कई केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे.

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम सूबे की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण करेंगे. साथ ही कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रियों को भी शपथ ग्रहण कराई जाएगी.

समारोह में किया जाएगा कई विपक्षी नेताओं को आमंत्रित

शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा. इनमें बीएसपी प्रमुख मायावती, समाजवादी पार्टी से वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के नाम प्रमुख हैं. वहीं कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई अन्य वरिष्ठ राजनेताओं को भी समारोह में आमंत्रित किए जाने की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में मिल रही है.

37 सालों में पहली बार सत्तारूढ़ दल ने की सत्ता में वापसी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दूसरी बार भारी बहुमत हासिल किया है. 10 मार्च को आए चुनावी नतीजों के बाद ये साफ हो गया था कि 37 साल की सूबे की राजनीति में पहली बार कोई सत्तारूढ़ पार्टी एक बार फिर से सरकार बनाने की स्थिति में है. बीजेपी की इस विशाल जीत के बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने की औपचारिक कवायद शुरू हो गई. इसी के चलते वो दो बार पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चर्चाएं कर चुके हैं.

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मिले. मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने की तैयारी कर रहे आदित्यनाथ ने पार्टी नेतृत्व के साथ वार्ता के दौरान सरकार गठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्रियों की हार के बाद योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर पहुंचे.

चुनाव में जीत के साथ ही बढ़ा योगी आदित्यनाथ का कद

बीजेपी को राज्य की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल में हुए चुनावों में 255 सीट हासिल हुई हैं और उसके दो सहयोगी दलों ने 18 सीट जीती हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जीत के साथ आदित्यनाथ का कद बढ़ा है, क्योंकि राज्य में बीजेपी के फिर से जीतने के प्रयासों के केंद्र में उनका नेतृत्व था.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button