उत्तर प्रदेशलखनऊ

युवक ने विधान भवन के सामने आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस ने बचाया

लखनऊ। विधानभवन के सामने एक युवक ने शुक्रवार को आत्मदाह का प्रयास किया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे बचाया और समस्या सुनने के बाद हजरतगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। विधानभवन के सामने आत्मदाह के प्रयासों का मामला नहीं थम रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एक युवक विधानभवन पहुंचा और खुद को आग लगाने की कोशिश करने लगा। इस बीच वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों व पुलिस बल ने पकड़ते हुए बचा लिया।

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह मूलरूप अमेठी जनपद के ग्राम नारायणपुर पोस्ट संग्रामपुर का रहने वाला प्रेम शंकर है। दंबगों की प्रताड़ना और पुलिस से न्याय न मिलने के चलते आज वो आत्मदाह करने के लिए यहां पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने युवक को भरोसा दिलाया कि उसे न्याय जरुर मिलेगा और हजरतगंज पुलिस को सौंप दिया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button