उत्तर प्रदेशकौशांबीबड़ी खबरसियासत-ए-यूपी

परिवारवादियों के हाथ में देश सुरक्षित नहीं: कौशांबी में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिवारवादी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। बुधवार को मंझनपुर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के पीछे मैदान में हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियों के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है। इन्हें राष्ट्रहित के कार्य से दिक्कत होती है। साथ ही उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल पर भी तंज कसते हुए कहा कि उस सरकार के दौरान खनन घोटाला, एंबुलेंस घोटाला, खाद्यान्न घोटाला और रिवरफ्रंट घोटाला हुआ है। इस सरकार ने आंतकवादियों को बचाने का कार्य किया है।

शीतला माता की जय, कड़ा देवी की जय, कोशांबी के सब भाई बहन लोग के जय सियाराम। यह धरती संत मलूकदास, माता रत्नावली और दुर्गा भाभी जैसे महान व्यक्तित्वों की धरती है। मां गंगा और यमुना से सिंचित इस पावन धरती और यहां के लोगों का मैं आदर पूर्व अभिनंदन और प्रणाम करता हूं। ऐसा कहने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपना भाषण शुरू किया।

मोदी बोले कि आज प्रदेश में चौथे चरण का मतदान हो रहा है। यूपी की जनता भाजपा की जीत का चौका मारने के लिए आगे बढ़ रही है। जो लोग सोचते हैं यूपी के लोग बंट जाएंगे। उन्हें यूपी के लोग जवाब देने के लिए लंबी-लंबी कतार लगाकर खड़े हैं। साथियों कोई भी देश हो, प्रदेश हो यदि उसे आगे बढ़ना है तो लोगों को एकजुट होना ही होता है। भारत के तेज विकास के लिए, यूपी के तेज विकास के लिए हम सब को एकजुट होना जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कौशांबी में शक्ति पीठ शीतला माता का धाम है। राम वनगमन मार्ग है। प्रभाष गिरि पर्वत है। महात्मा बुद्ध का चातुरमासा स्थान है। कौशांबी, महाभारत, रामायण और पुराणों तक में प्रशिकद्ध नगरी है। घोर परिवारवादियों ने कौशांबी को विकास से वंचित रखा। हमारी डबल इंजन की सरकार कौशांबी के विकास में जुटी है। हमारी सरकार गांव-गांव तक सड़क पहुंचा रही है। सड़कों को चौड़ा कर रही है। गंगा और यमुना पर बने पुल, कौशांबी में कई जगहों पर बने ओवर ब्रिज, अंडर पास हमारी सरकार का प्रयास है। बौद्ध सर्किट को बीजेपी ने जोड़ा। राम वन गमन पथ का काम भी चल रहा है।

नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि डाक्‍टर सोने लाल पटेल को याद किया और कहा कि मुझे याद है जब मैं मुख्यमंत्री था तो वह गुजरात आते थे और मुझसे मिलते थे। वह अमूल डेयरी और क्वापरिेटिव डेरी में रुचि लेते थे। उन्होंने अपना जीवन गरीब, व दलितों के कल्याण में लगाया है। आज हम आप की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। यहां के पीतल और तांबे के उत्पादों को पहचान दिलाने में जुटे हैं। यहां के केले की पहचान पूरे देश में बन रही है। बिना भेदभाव यूपी के हर क्षत्र का विकास हर वर्ग का विकास भाजपा की प्राथमिकता है। हम गरीब की छोटी से छोटी जरूरतों को पूरा करने में जुटे हैं। गरीब के पास घर हो, नल हो जल हाे, एलईडी का उजाला हो, गैस कनेक्शन हो, शौचालय हो, हमारी सरकार इसे सुनिश्चित कराने में जुटी है।

गरीब को आयुश्मान कार्ड दिया जा रहा है। गरीब दुकानदारों को पेंशन की भी योजना शुरू की गई है। पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में जमा किए। इस कोरोना काल में आप ने देख लिया है कि जब गरीब का दर्द दिल में होता है तो कैसे गरीबों के लिए काम करती है। हमारी सरकार यूपी के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। जिस राशन की गरीबों ने कल्पना भी नहीं की थी, उसका दाना-दाना गरीबों तक पहुंच रहा है। सरकारी राशन की दुकानों का पहले क्या हाल रहा है, यह आप जानते हैं। कोरोना में सब कैसे ठीक चल रहा है। यह भी जानना जरूरी है।

इसके लिए आप को पुराने दिनों को उनकी सरकार के समय यहां क्या हाल थे उसे भी याद करें। पहले की सरकारों में राशन की दुकानों में गरीब के लिए भेजा गया अनाज राशन माफिया के पास पहुंच जाता था। घोर परिवारवादियों के दलाल गरीब का राशन उसे लूट लेते थे। यहां तक कि उनके मंत्री, सांसद उनके विधायक सारे परिवारवादी टोलियां गरीबों का राशन लूटने में शामिल रहते थे। भाजपा की सरकार ने घोर परिवारवादियों के इन सभी खेल का द एडं कर दिया है। गरीब तक राशन पहुंचाने के लिए हमने तकनीक का प्रयोग किया। राशन उसी काे मिले जो उसका हकदार है। राशन कार्ड को लेकर भी काम किया गया।

भाजपा की सरकार ने राशन कार्ड को पोर्टेबल बनाया। अब कहीं से भी राशन लिया जा सकता है। हमने वन नेशन वन राशन कार्ड की सुविधा ले आए। देशभर में यही व्यवथा लागू हैं। कौशांबी का कोई भी व्‍यक्ति देश में कहीं भी राशन ले सकता है। कोरोना के काल में कुछ मौसमी नेताओं काोभी आप ने देखा है। कोरोना कंट्रोल हुआ तो नेता आए। कोरोना आया तो वह गायब हा गए। चुनाव आया तो नेता आए। चुनाव गया तो विदेश चले गए। यह लोग यूपी की जनता को वैक्सीन लगवाने को लेकर भड़काते रहे। खुद चुपचाप वैक्सीन लगवा लिए। ऐसे मौसमी नेताओं को जनता पहचानती है। मौसमी नेता दस मार्च के बाद फिर घूमने निकल जाएंगे।

भाजपा सरकार यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं काे बेहतर बना रही है। कौशाांंबी के मंझनपुर में मेडकल कालेज, सिराथू में मिनी आक्सीजन प्लांटा, यहां का ट्रामा सेंटर हमारी संकल्प को साबित कर रहा है। सपा के काल में कानून व्यवस्था पंगु हो गई थी। गुंडे किसी का भी घर कब्जा कर लेते थे। बहन बेटियां घर सेे नहीं निकल पाती थी। अब परिस्थिति  बदली है। पहले शासन नहीं शोषण होता था। हमने सेवा का रास्ता चुना। वह अपने खांदानी महोत्सव मनाते थे। हमने दीपोत्सव मनाया। वह नैकरी के नाम पर लूट मचाते थे। योगी के सरकार में बिना पक्षपात रोजगार दिया गया।

कौशांबी में अवैध खनन को उद्योग बना दिया गया था। उनके राज में कौशांबी को बिजली के लिए तरसा दिया गया था।अब भरपूर बिजली मिलती है।पहले सिर्फ घोटाले होते थे, आज नहीं हो रहा है। उनके समय में ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग था। आज हुनर का सम्मान हो रहा है। घोर परिवार वादियों को शासन नहीं दिया जा सकता है। इनके शासन में एक के बाद एक आंतंकी हमले हुए। उन्हें सजा के बजाया सपा ने रिहाई के लिए जमीन आसामान एक किया। अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में जो शामिल थे, ऐसे आंतकियों को फांसी की सजा सुनाई गई है।

मोदी ने लोगों से कहा आप बताएं कि आतंक को जड़ से उखाड़ना चाहिए कि नहीं। देश को बार्बद करने जो आतंकी निकले थे, उन्हें अदालत ने सजा सुनाई। आप बताएं, निर्दोश लोगों को मारने वालों को सजा हुई तो अच्छा लगा या नहीं। आप सब को अच्छा लगा, देशभर को अच्छा लगा पर इन घोर परिवारवादियों ने देश हित से जुड़े इतने महत्वपूर्ण फैसले का स्वागत भी नहीं किया। यह क्यों चुप हैं, न्यायपालिका ने सजा दी। आप के मुंह पर ताला क्यों लग गया भाई। यह लोग आतंक के सामने आंख पर पट्टी बांध कर बैठने वाले हैं। यह आंतंक में वोट खोजने वाले हैं। इन लोगों को राष्ट्र के सम्मान से जुड़ी हर बात से दिक्कत है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button