उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमेरठ

मुख्यमंत्री ने विक्टोरिया पार्क में देखी क्रांति की अद्भुत छटा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विक्टोरिया पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भगा लिया। इस दौरान कलाकारों ने क्रांति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न युद्धों में अदम्य साहस और शौर्य दिखाने वाले सेना के जवानों, उनके परिजनों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया।

क्रांति दिवस पर मंगलवार शाम को मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान रैपिड रेल प्रोजेक्ट का निरीक्षण, आईटीएमएस सिस्टम का अवलोन, शहीद स्मारक में बलिदानियों को नमन, लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन, औघनाथ मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद विक्टोरिया पार्क में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्यमंत्री के सामने शिवांगी संगीत महाविद्यालय के 75 कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न युद्धों में अपना शौर्य दिखाने वाले सेना के अधिकारी, जवानों और उनके परिजनों को सम्मानित किया।

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से रिमोट का बटन दबाकर 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। नौचंदी मेले की अवस्थापना कार्यों का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। इसके साथ ही नौचंदी मेले के लोगो का भी लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री ने मंच से ब्रितानी हुकूमत को उखाड़ फेंकने वाले क्रांतिकारियों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। बैरकपुर में जो क्रांति की लौ प्रज्ज्वलित हुई, उसे मेरठ के धन सिंह गुर्जर ने फैलाया। कहीं तात्या टोपे, तो कभी नाना साहब और कहीं रानी लक्ष्मीबाई नेतृत्व दे रहे थे। एक रोटी और कमल को चिन्ह मानकर लोगों ने इस लड़ाई को लड़ा। इसलिए वीर सावरकर ने इसे प्रथम स्वातंत्र्य समर कहा। इसके बाद गुलामी की बेड़ियों को केवल ़90 सालों में ही तोड़ दिया गया। मेरठ का अपना महत्व है। बाबा औघड़नाथ मंदिर का अपना महत्व है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, प्रदेश के राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद सत्यपाल सिंह, विजयपाल तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विधायक अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र भारद्वाज, वीरेंद्र सिंह, सरोजिनी अग्रवाल, मोहित बेनीवाल, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, मुकेश सिंघल, सुनील भराला, संजीव गोयल सिक्का, सुरेंद्र नागर आदि उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button