उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मंत्री समूहों की रिपोर्ट, शिकायतों के निस्तारण व्यवस्था में सुधार की जरूरत

  • मंडलीय दौरों से लौट मंत्री समूहों ने मंत्रिमंडल के समक्ष पेश की आकलन रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश
  • नोडल अधिकारियों को दी जाएगी मंत्री समूहों की रिपोर्ट, होगी जरूरी कार्यवाही

लखनऊ। मण्डलीय दौरों से लौटे मंत्री समूहों ने जिलों में अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा किये हैं। मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रस्तुत रिपोर्ट में कुछ समूहों ने अपनी रिपोर्ट में शिकायतों के निराकर व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मंत्री समूह की रिपोर्ट सम्बंधित जिलों के नोडल अधिकारियों को दी जाए, ताकि जन अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जा सके। साथ ही मंत्रियों ने जिन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत बताई है, उस पर अमल किया जाए। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने मंत्री समूहों के मंडलीय भ्रमण कार्यक्रम को सतत जारी रखने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में एक-एक कर सभी 18 मंत्री समूहों के अध्यक्षों ने अपने प्रभार वाले मंडलों की जिलावार स्थिति के बारे में जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मंत्री समूह मंडलीय भ्रमण के दौरान मंडलीय समीक्षा बैठक कर विकास परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

वहीं, महिला सुरक्षा के मामलों, एससी/एसटी के प्रकरणों में अभियोजन की स्थिति, पुलिस पेट्रोलिंग, बाल यौन अपराधों, व्यापरियों की समस्याओं, गैंगस्टर पर कार्रवाई का विवरण प्राप्त करते हुए जीरो टॉलरेंस नीति के साथ बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए जरूरी निर्देश दिए। मंत्री समूहों ने भ्रमण के दौरान ‘जन चौपाल’ और ‘सहभोज’ के अनुभवों को भी साझा किया। ज्यादातर मंत्री समूह के मुताबिक महिला सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, स्कूलों के कायाकल्प और पात्र लोगों को मिल रहे मुफ्त राशन के विषय पर जनता में सकारात्मक माहौल है। मंत्रियों ने जनसमस्याओं, शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था को और बेहतर बनाये जाने की अपेक्षा भी जताई। मंत्री समूहों ने मंडलीय भ्रमण के लिए मंत्री समूह के गठन के प्रयास को अभिनव बताते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।

‘स्वास्थ्य चिंतन शिविर’ से लौटे उपमुख्यमंत्री ने साझा किया अनुभव

मंत्रिमंडल की बैठक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पांच से सात मई तक गुजरात के केवड़िया में आयोजित केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद (सीसीएचएफडब्ल्यू) के 14वें सम्मेलन ‘स्वास्थ्य चिंतन शिविर’ के अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि शिविर में इंसेफेलाइटिस उन्मूलन और कालाजार की समाप्ति सहित संचारी रोगों के निदान के ‘यूपी मॉडल’ पर एक प्रस्तुतिकरण किया गया, तो प्रदेश में एक जनपद-एक मेडिकल कॉलेज सहित हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए जारी प्रयासों और कोविड के शानदार प्रबंधन के बारे में भी बिंदुवार जानकारी दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय समेत विभिन्न राज्यों ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के प्रयासों की सराहना की। मंत्रिमंडल की इस बैठक में मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद ने भी एक प्रस्तुतिकरण दिया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button