उत्तर प्रदेशलखनऊ

जल जीवन सर्वेक्षण में शामिल उप्र के पांच जिलों की टीमें होंगी सम्मानित

  • जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी को मिली बड़ी उपलब्धि पर किया एलान
  • गांवों में हर घर जल पहुंचाने के महाभियान को जन आंदोलन बनाने में जुटी उप्र सरकार
  • जल शक्ति मंत्री ने तेजी से लक्ष्य पूरा करने का किया आह्वान

लखनऊ। राष्ट्रीय स्तर पर जल जीवन मिशन के सर्वेक्षण में शामिल शाहजहांपुर, बुलंदशहर, बरेली, मिर्जापुर और बदायूं की टीमें सम्मानित की जाएंगी। उत्तर प्रदेश के पांच जिलों को मिली उपलब्धि को जल शक्ति विभाग बड़ी धूमधाम से मनाएगा। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को बयान जारी करते हुए सर्वे की एस्पीरेंट श्रेणी में चुने गए यूपी के जिलों की पूरी टीम को सम्मानित करने का एलान किया है।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एक माह में 25 फीसदी नल कनेक्शन देने की कैटेगिरी में यूपी के पांच जिलों के शामिल होने पर पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के हर घर जल पहुंचाने के प्रधानमंत्री मोदी के महाभियान को जन आंदोलन बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार का एक-एक व्यक्ति जुटा हुआ है। पूरे नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की टीम बधाई की पात्र है।

मंत्री ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही फील्ड पर काम कर रही संस्थाओं को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ तेजी से लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने शाहजहांपुर, बुलंदशहर, बरेली, मिर्जापुर और बदायूं की पूरी टीम को सम्मानित करने का भी एलान किया है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन कर रहीं जिलों कि टीम को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा।

गौरतलब है कि जल जीवन मिशन राज्यों में प्रगति के विभिन्न मापदंडों के आधार पर सर्वे रिपोर्ट जारी कर रही है। अभी तक अलग-अलग महीनों में केंद्रीय जल शक्ति मिशन के सर्वे में उत्तर प्रदेश की स्थिति लगातार मजबूत हुई है। अलग- अलग कैटेगिरी में यूपी के जिले प्रगति कर रहे हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button