उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

लखनऊ ‘फतह’ के लिए सभी दलों के स्टार प्रचारक ठोकेंगे ‘ताल’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और उसमें भी लखनऊ की विधान सभा सीटों पर मुकाबला सभी दलों के दिग्गजों के लिए हमेशा से ‘नाक’ का सवाल बना रहा है। लखनऊ में जिस दल का परचम लहराता है, उसके बारे में समझा जाता है कि उसने आधी लड़ाई तो ऐसे ही जीत ली है। लखनऊ में मिली जीत-हार का संदेश पूरे देश में जाता है। इसी लिए यहां प्रत्याशियों के चयन में तमाम दलों के नेताओं को पसीना आ जाता है। यही नजारा इस बार भी देखने को मिला था। सभी दलों में टिकट बंटवारे के बाद बगावती सुर भी देखने को मिल रहे हैं, इसके चलते लखनऊ का चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण और रोचक हो गया है।

इस रोचकता को और भी बढ़ाने के लिए अगले कुछ दिनों में तमाम दलों के दिग्गज नेता और स्टार प्रचारक लखनऊ की सड़कों पर नजर आ सकते हैं, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह,सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा के साथ अभिनेत्री से राजनीति के मैदान में उतर कर मथुरा की सांसद हेमामालिनी, साध्वी निरंजन ज्योति,केन्द्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री भी अपने-अपने दलों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते दिखेंगे। लखनऊ में चुनाव लड़ रहे तमाम दलों के प्रत्याशी भी चाहते हैं कि उनके प्रचार में उनकी पार्टी के दिग्गज नेता भी हिस्सेदारी करें ताकि उनकी जीत की राह आसान हो सके।

बात भाजपा की कि जाए तो केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह विपक्षी दलों पर निशाना साधकर भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा की भी मांग लखनऊ से भाजपा उम्मीदवारों ने की है। लखनऊ में प्रचार करने वालों की लिस्ट में पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती का भी नाम शामिल है। राजधानी लखनऊ में 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 16 फरवरी से भाजपा के स्टार प्रचारक यहां दिखना शुरू हो जाएंगे। प्रदेश भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है।

बात सिलसिलेवार लखनऊ के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में कौन-कौन स्टार प्रचारक पहुचेंगे की कि जाए तो सरोजनीनगर विधान सभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, मोहनलालगंज से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद, जितिन प्रसाद, राजीव सिंह।

इसी प्रकार पश्चिम विधान सभा क्षेत्र में  अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, डा.दिनेश शर्मा, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, मंत्री महेंद्र सिंह, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री डा. महेंद्र सिंह। उत्तर विधान सभा क्षेत्र में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति, डा. दिनेश शर्मा, केशव मौर्य। पूर्व विधान सभा क्षेत्र में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हेमा मालिनी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।

वहीं मध्य विधान सभा क्षेत्र में राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ, हेमा मालिनी, डा. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज हुसैन, साध्वी निरंजन ज्योति। कैंट विधान सभा क्षेत्र में राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, डा. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह, उमा भारती, सतपाल महाराज, लक्ष्मीकांत वाजपेई, मुख्तार अब्बास नकवी, महेंद्रनाथ पांडेय शाहनवाज हुसैन, साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और मंत्री राजवीर सिंह राजू। भाजपा को फायदा इस बात का है कि उसका चुनावी अभियान किसी एक नेता के इर्दगिर्द नहीं सिमटा है, जैसे की सपा में अखिलेश यादव, बसपा में मायावती और कांग्रेस में प्रियंका वाड्रा पार्टी का प्रचार अपने दम पर संभाले हुए हैं। वैसे लखनऊ को बीजेपी का गण माना जाता है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button