उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

सपा की जीत होगी जनता के अधिकार,अवसर और सम्मान की गारंटी: अखिलेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अधिक से अधिक मतदान की अपील करते हुये कहा कि सपा गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत से जनता के अधिकारों, अवसरों और सम्मान की रक्षा की गारंटी होगी। यादव ने रविवार को कहा कि अब तक के छह चरणों के मतदान में सपा और गठबंधन के पक्ष में जनता ने 300 सीटों पर विजय की मोहर लगा दी है। शुरू से ही जनता ने सपा को मजबूत और भरोसे लायक विकल्प मान लिया है। भाजपा राज में जिस तरह समाज के सभी वर्गो को परेषान किया गया है वह भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होने कहा कि बीते पांच वर्षों के भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया गया। संविधान प्रदत्त अधिकारों पर हमला हुआ है। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सहित वंचित एवं कमजोर वर्गों के साथ सत्ता संरक्षण के बलबूते उत्पीड़न किया गया है। आधी आबादी के साथ अपमानजनक घटनाओं की संख्या में बेतहाशा वृृद्धि हुई है।

यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अनेक जनकल्याणकारी नीतियों को अपने वचन पत्र में शामिल कर सरकार बनने पर अविलम्ब लागू कराने का भरोसा जनता को दिया है। उनकी बुनियाद में स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्य हैं। संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध है। समतामूलक समाज की स्थापना के साथ प्रदेश में समृद्धि और खुशहाली के लिए कार्य करना ही सपा की रीति-नीति है। उन्होने कहा कि सातवें चरण में भी सपा गठबंधन को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिलने जा रहा है। विधान सभा 2022 का चुनाव सम्मानित जनता ने लड़ा है। अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनना तय है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button