उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के मतगणना रुझानों में सपा की डिम्पल यादव लगातार आगे

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद वोटों की गिनती में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव अब 50 हजार वोट से आगे हो गई हैं। बीजेपी के रघुराज शाक्य लगातार पिछड़ रहे हैं और वो अपने घर के बूथ धौलपुर में भी डिंपल से पीछे रह गए। मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली पाचों विधानसभा सीटों जसवंतनगर, करहल, भोगांव, किशनी और मैनपुरी सदर सीट पर डिंपल आगे चल रही हैं। डिंपल यादव लगभग एकतरफा बढ़त बनाए हुए है। खास तौर पर शिवपाल यादव का गढ़ कही जाने वाली जसवंतनगर सीट पर डिंपल यादव रघुराज शाक्य से काफी आगे निकल चुकी है।

 गौरतलब है कि मैनपुरी सीट को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि इस सीट पर उनकी पत्नी डिंपल यादव सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में हैं। वहीं उनके सामने बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने ये दोनों ही सीटें सपा के छीन ली थी। ऐसे में मैनपुरी जो समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है वो सीट बचाना समाजवादी पार्टी की साख के लिए बेहद जरूरी है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button