उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

BJP सरकार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी सपा, अखिलेश बोले- गुजरात मॉडल फेल, मैनपुरी मॉडल पढ़ें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लगातार भाजपा पर हमलावर रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने आज भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। अपने बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि हमने 2024 के लिए भाजपा को काम दे दिया है कि वह मैनपुरी मॉडल पढ़ें। इसके साथ उन्होंने कहा कि मैनपुरी मॉडल और वहां के लोगों ने गुजरात मॉडल को फेल कर दिया। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से मैनपुरी में जमीन पर काम हुआ, अगर यही काम लोक और विधानसभा में होगा तो परिणाम देखने वाले होंगे। आपको बता दें कि हाल में ही मैनपुरी में लोकसभा के उपचुनाव हुए थे जहां समाजवादी पार्टी को जबरदस्त जीत मिली है। यही कारण है कि अखिलेश यादव काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि प्रदेश में भाजपा की बढ़ती अन्याय के खिलाफ उनकी पार्टी जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार अत्याचार कर रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा का अत्याचार अब बहुत दिनों तक नहीं चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आप पिछले दिनों कानपुर गए और हमारे विधायक इरफान सोलंकी की जेल बदल दी गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी जेल में जाएंगे हम अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए हर जेल में जाते रहेंगे। इसके साथ ही सपा नेता ने कहा कि मैनपुरी की जीत बहुत बड़ी है और मैनपुरी मॉडल ने गुजरात मॉडल को विफल कर दिया है। गुजरात मॉडल वाले लोग अब मैनपुरी मॉडल पढ़ रहे हैं।

सपा प्रमुख ने भाजपा नेताओं पर तंज किया कि वे दावा कर रहे थे कि आजमगढ़ हरा दिया, रामपुर हरा दिया उसी तरह से मैनपुरी भी हरा देंगे, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमीन पर मेहनत करके बहुत बड़ी जीत हासिल की है। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मैनपुरी की जीत के लिए सभी नेताओ और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह से चुने हुए जनप्रतिनिधियों का उत्पीड़न कर रही है, अगर सरकार के इशारे पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो अब आगे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव जीता गया है, उसी तरह से तैयारी करके 2024 का आम चुनाव जीतेंगे और चौधरी साहब के जन्मदिन पर संकल्प लेते हैं कि भाजपा सरकार को हटाएंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button